
इस फीचर का नाम Voice Message transcripts है। यह फीचर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर देता है। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर काम करता है। WhatsApp आपको पूरा कंट्रोल भी देता है, आप ट्रांसक्रिप्ट को कभी भी चालू या बंद कर सकते हैं। एक बार ऑन होने पर, वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलना आसान है, बस टैप करके दबाए रखें, और वॉट्सऐप तुरंत ट्रांसक्रिप्ट दिखा देगा। इससे वॉयस नोट्स को देखना-समझना ज्यादा तेज, आसान और कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।

2/5सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और Settings पर जाएं। अब, नीचे स्क्रॉल करें और Chats ऑप्शन पर टैप करें। यहां 'Voice message transcripts' ऑप्शन ढूंढ़ें और सिलेक्ट करें।

3/5पहली बार Voice message transcripts ऑप्शन को सिलेक्ट करने पर Choose Language का ऑप्शन आता है, उस पर टैप करें और Language Pack डाउनलोड करें।

4/5सबसे पहले, कंफर्म कर लें कि Voice Message Transcripts ऑनर हो। अब चैट में आए किसी भी वॉयस मैसेज पर टैप करके दबाए रखें। अब ऊपर थ्री डॉट्स (⋮) पर टैप करें। यहां आपको Transcribe ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उस पर टैप करें। बस ऐसा करते ही Voice Message के नीचे पूरा Text Transcript आ जाएगा। अब आप बिंदास मैसेज पढ़ सकते हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा।

5/5यह फीचर पूरी तरह से आपके डिवाइस पर ही काम करता है, इसका मतलब है कि ट्रांसक्रिप्शन आपके डिवाइस पर ही होता है और WhatsApp आपके मैसेज को एक्सेस या पढ़ नहीं सकता। यह फीचर और सुविधाजनक है, और उन मौकों पर बातचीत जारी रखने के लिए एकदम सही है जब ऑडियो सुनना मुमकिन न हो। बस हर बार आपको मैनुअल ट्रांसक्राइब (यानी हर बार लॉन्ग प्रेस करके Transcribe करना होगा। साफ आवाज में इसके रिजल्ट सबसे अच्छे आते हैं।
