1/7राशन कार्ड (Ration Card) भारत के हर नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसके जरिए सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती दरों पर अनाज, चीनी, दाल, तेल जैसी रोजमर्रा की चीज़ें देती है। पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लंबी लाइनें, पेपरवर्क और कई दिनों का इंतजार। लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है।

अब आप घर बैठे UMANG ऐप की मदद से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस डिजिटल सुविधा का फायदा खासकर उन लोगों को मिलेगा जो सरकारी दफ्तर नहीं जा पाते या दूरदराज़ के इलाकों में रहते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को घर बैठे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिले।

फिलहाल यह सुविधा कुछ राज्यों में शुरू हुई है जैसे चंडीगढ़, लद्दाख और दादरा नगर हवेली, लेकिन जल्द ही यह देशभर में लागू होने वाली है। आइए जानते हैं इस सुविधा का पूरा प्रोसेस, आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और क्या-क्या फायदे मिलेंगे इस डिजिटल कदम से।

Step 1: अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें (Google Play Store या App Store से)। मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन या रजिस्टर करें। होमपेज पर “Services” → Utility Services → Apply Ration Card पर क्लिक करें।

अपनी राज्य (STATE) का चयन करें फिलहाल यह सुविधा कुछ राज्यों में ही है। आवेदन फॉर्म भरें नाम, पिता/पति का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे आधार कार्ड, पता प्रमाण, परिवार के सदस्यों की फोटो आदि।

फॉर्म सबमिट करें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने पर आपको राशन कार्ड डाउनलोड या डाक से मिल जाएगा।

आधार कार्ड (सभी परिवार सदस्यों का), पते का प्रमाण (बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि), पासपोर्ट साइज़ फोटो, आय प्रमाण पत्र (यदि BPL कैटेगरी के लिए आवेदन कर रहे हैं), पुराना राशन कार्ड (यदि री-इश्यू करा रहे हैं)
