सबसे यूनिक डेटा पैक, पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी, खर्च ₹3.25 रोज; मिलेगा इतना सारा डेटा

Vodafone Idea के पास अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू डेटा पैक है जिसकी कीमत 1000 रुपये से ज्यादा है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक डेटा वाउचर की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है। दरअसल, इस पैक में ढेर सारा डेटा तो मिलता ही है, साथ में लंबी वैलिडिटी भी मिलती है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Arpit SoniMay 01, 2026 04:23 pm IST
1/5

Vi का 1189 रुपये का डेटा पैक

वोडाफोन यह देश का सबसे महंगा डेटा पैक है। यह पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 3.25 रुपये आएगा। इस डेटा पैक में एकमुश्त 50GB डेटा मिलता है।

2/5

क्या इसमें कोई अन्य बेनिफिट्स भी हैं?

जाहिर है, यह किसी भी लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान के साथ सबसे अच्छा काम करेगा। यह उन दिनों में एक 'डेटा कुशन' का काम करेगा, जब आपकी रोजाना की डेटा इस्तेमाल की लिमिट खत्म हो जाती है। ध्यान दें कि यह प्लान यूजर्स को कोई अतिरिक्त सर्विस वैलिडिटी नहीं देता है। यह अलग से कोई OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स भी नहीं देता है। इस प्लान के साथ आपको बस इतना ही मिलता है। इसलिए, जाहिर है, यह हर किसी के लिए नहीं है। हालाँकि, जो लोग ऐसे डेटा वाउचर की तलाश में हैं जिसे वे एक बार रिचार्ज करके पूरे साल के लिए भूल सकें, उनके लिए Vodafone Idea का यह सबसे अच्छा और एकमात्र ऑप्शन है। चलिए अन्य कंपनियों के सबसे महंगे डेटा पैक पर नजर डालते हैं:

3/5

एयरटेल का 361 रुपये का डेटा पैक

यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को कुल 50GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, एयरटेल इस डेटा पैक के साथ 3 महीने यानी 90 दिनों के लिए JioHotstar (Mobile) का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रहा है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 12 रुपये के लगभग आएगा।

4/5

जियो का 359 रुपये का डेटा पैक

यह डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को कुल 50GB डेटा मिलता है। जियो के इस प्लान में कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है। 50GB डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी ग्राहक अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकेंगे, बस स्पीड 64Kbps हो जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 11.96 रुपये आएगा।

5/5

बीएसएनएल का 411 रुपये का डेटा पैक

यह डेटा पैक 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को कुल 100GB डेटा मिलता है। इसप्लान में कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है। 100GB डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी ग्राहक अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकेंगे, बस स्पीड 40Kbps हो जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 6.85 रुपये आएगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्ससबसे यूनिक डेटा पैक, पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी, खर्च ₹3.25 रोज; मिलेगा इतना सारा डेटा