1/7पूरे एक साल मोबाइल रिचार्ज से फुर्सत चाहते हैं, तो वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में आपके लिए तीन जबर्दस्त प्लान हैं। इनमें दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें आपको बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 50जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा। वहीं, एक प्लान ऐसा है, तो 21 ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन देता है। सभी प्लान फ्री कॉलिंग और डेली 2जीबी डेटा के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

कंपनी का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है। यह प्लान हाफ डे अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस देता है। इसमें आपको एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा।

यह प्लान भी 365 दिन चलता है। इसमें आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान भी हाफ डे अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। यह प्लान 1 साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का ऐक्सेस देता है।

इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें आपको रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है।

कंपनी का यह प्लान अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें आपको ViMTV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 जैसे 20 ओटीटी ऐप के ऐक्सेस के साथ आता है।
