'मक्खन' जैसा स्मूद डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी; कल आ रहे वीवो, रियलमी के धांसू फोन, यह है खास

Realme ने हाल ही में अपने Narzo 100x 5G फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और अब कंपनी एक Narzo C100x को बाजार में उतारने की तैयारी में है। कल यानी 16 जुलाई को रियलमी के इस फोन के साथ Vivo T5 Lite 44W 5G भी भारत में डेब्यू करेगा। देखें कीमत और खासियत

Arpit SoniJul 15, 2026 02:06 pm IST
1/6

Vivo T5 Lite 44W 5G: लॉन्च डेट और कलर्स

वीवो का यह स्मार्टफोन 16 जुलाई, 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके पूरे डिजाइन और कलर्स को टीज कर दिया है। इसे वेव ब्लू और ट्विलाइट शैडो कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

2/6

Vivo T5 Lite 44W 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में स्लिम बॉडी के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। आंखों की सुरक्षा के लिए डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जो 5G कनेक्टिविटी और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ आता है, जिसमें AI कैप्शन, प्राइवेट स्पेस, वीवो डॉक मास्टर, गूगल जेमिनी और AI क्रिएशन शामिल है।

3/6

Vivo T5 Lite 44W 5G: लोहालाट बॉडी भी

फोन मजबूत बॉडी के साथ आता है। इसकी बॉडी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से बनी है और इसे पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग दे गई है। इसकी मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह ट्रिपल एंटी-ड्रॉप सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। चार्जिंग में लगने वाले समय को कम करने के लिए इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी है। दावा है कि यह 38 मिनट में 1-50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फुल चार्ज कर 48 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक या 54 घंटे तक वीडियो कॉल की जा सकती है।

4/6

Realme Narzo C100x: लॉन्च डेट और कलर्स

रियलमी का यह फोन भारतीय बाजार में 16 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन को डीपब्लू टाइड्स और गोल्डन कोस्ट जैसे कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

5/6

Realme Narzo C100x: तेज चार्ज होने वाली बड़ी बैटरी

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने टीज कर दिया है कि 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh बैटरी होगी। फुल चार्ज में बैटरी नॉर्मल यूज में तीन दिन से ज्यादा चलेगा। दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम और 13 घंटे से ज्यादा का गेमिंग टाइम मिलेगा। फोन मजबूत बॉडी के साथ आएगा। फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। यह 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर झटका झेल लेगा।

6/6

Realme Narzo C100x: दमदार कैमरा, AI फीचर्स भी

रेन टच मोड में फोन का डिस्प्ले गीले हाथों से चलाने पर भी बेहतरीन एक्युरेसी देगा। इसमें AI आउटडोर मोड में मिलेगा, जिससे केवल एक क्लिक में फोन आउटडोर यूज के लिए ऑप्टिमाइज हो जाएगा। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सेल का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा सेटअप होगा। एक लीक के अनुसार, फोन में 6.8-इंच डिस्प्ले, 8.8mm स्लिम और 219 ग्राम वजनी बॉडी के साथ आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट और आर्म माली-G57 GPU पर चलता है। फोन में 5-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स'मक्खन' जैसा स्मूद डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी; कल आ रहे वीवो, रियलमी के धांसू फोन, यह है खास