
Flipkart की लाइव हो चुकी माइक्रोसाइट से यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 31 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ग्राहकों को फ्री होम सर्विस भी प्रदान करेगी। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सेल का ट्रिपल AI रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगी। यह यूनिसॉक T7250 चिपसेट से लैस होगा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसने AnTuTu टेस्ट में 240K+ का स्कोर हासिल किया है।

2/6यह भी कंफर्म हो गया है कि इस फोन में 4GB रैम के साथ-साथ 4GB की एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। ड्यूरेबिलिटी के लिए, इस स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन दो कलर ऑप्शन - Eclipse Grey और Aurora Gold में आएगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट में यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलेगा, जिसमें ब्लोटवेयर-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी भी होगी। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलेगा।

3/6Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह अमेजन और Vivo India की वेबसाइट पर मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। अपकमिंग V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 449ppi पिक्सेल डेंसिटी और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। दावा किया गया है कि यह वीवो का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है; इस टेक्नोलॉजी की दद से फोन UV लाइट या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में भी धीरे से चमकता है। वीवो ने पहले ही कंफर्मल कर दिया है कि अपकमिंग फोन में 200-मेगापिक्सेल का सेंसर लगा होगा। इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट रेगी। ह फोन बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

4/6Redmi Note 15 SE 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब Flipkart पर लाइव हो गई है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह देश में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा। फोन के टीज किए गए डिजाइन से पता चलता है कि यह Redmi Note 15 5G के चीन-एक्सक्लूसिव New Year Cherry Red Edition का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अपकमिंग फोन लाल रंग में नजर आता है, जबकि इसमें सुनहरे रंग का फ्रेम लगा है। यह स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G वाले डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसमें स्क्वियरकल-आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश होगा।

5/6OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। अपकमिंग फोन के लिए अमेजन पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव की गई थी, जिससे पता चला कि यह फोन भारत में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नॉर्ड सीरीज का यह नया फोन देश में वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। वनप्लस नॉर्ड 6 भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनके नाम फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर हैं। भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन 9000mAh बैटरी से लैस होगा।

6/6Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12PM लॉन्च होगा। यह फोन Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर्स - Air Black और Air White में आने के लिए टीज किया गया है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में 7000mAh की बैटरी होगी, जिसे 60W एडॉप्टर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। फोन में आईफोन एयर जैसे कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें रियर कैमरे से सेल्फी लेने के लिए छोटा सा मिरर भी है। फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 6.57-इंच का डिस्प्ले है और यह IP69 रेटिंग के साथ आता है। 183g वजनी इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम है।
