
यह फोन भारतीय बाजार में 9 फरवरी को लॉन्च होगा। इसे सैमसंग की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart से खरीदा जा सकेगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इसे दो कलर ऑप्शन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू में लॉन्च किया जाएगा। दोनों के बैक पैनल पर लेदर फिनिश मिलेगी।

2/6फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा मिलेगा। फोन 6000mAh बैटरी पैक करेगा। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें 623K AnTuTu स्कोर हासिल किया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा। फोन 6 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।

3/6यह फोन भारतीय बाजार में 10 फरवरी को दोपहर 12PM लॉन्च होगा। इसे भी Flipkart से खरीदा जा सकेगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसे दो कलर्स प्रिज्म वॉयलट और आइस ब्लू में लॉन्च किया जाएगा।

4/6फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी पैक करेगा। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 22.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और 882 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे अन्य गैजेट्स चार्ज किए जा सकेंगे। फोन में AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 120 हर्टेज रिफ्रेश रेट वाला एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा।

5/6यह फोन भारत में 13 फरवरी दोपहर 12PM लॉन्च होगा। कंपनी ने Flipkart पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव की है, जहां धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स को टीज किया जा रहा है। कंपनी ने एक्स पर टीज किया है कि यह तीन कलर्स - ब्लैक, सिल्वर और पर्पल कलर में डेब्यू करेगा।

6/6फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार, इसमें 8000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोन का वजन 200 ग्राम से कम होगा और इसकी मोटाई भी 8 एमएम से कम होगी। एक लीक ने दावा किया गया है कि फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सेलस का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
