अब ट्रेन से यात्रा करना होगा आसान, मोबाइल से खुद चेक करें किस कोच में खाली है सीट, TTE के पीछे भागने की जरूरत नहीं

क्या आप जानते हैं कि चलती ट्रेन में खाली सीट की जानकारी मोबाइल पर ही देख सकते हैं? IRCTC का यह खास फीचर यात्रियों को कोच-वाइज सीट उपलब्धता चेक करने की सुविधा देता है। अब TTE के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानिए देखने का पूरा प्रोसेस:

Himani GuptaJun 13, 2026 01:21 pm IST
1/6

How to Find Empty Seats in Train

ट्रेन से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। त्योहारों, छुट्टियों और वीकेंड के दौरान ट्रेनों में इतनी भीड़ होती है कि कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। कई यात्री को वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करनीते हैं और चलती ट्रेन में खाली सीट मिलने की उम्मीद में TTE की तलाश करते रहते हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे और IRCTC ट्रेन में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी ऑनलाइन देती है, जिससे खाली सीट का स्टेटस चेक करना आसान हो जाता है।

2/6

काफी लोग नहीं जानते IRCTC के इस फीचर के बारे में

कई यात्रियों को इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी मदद से चलती ट्रेन में भी सीटों की स्थिति देखी जा सकती है। इससे बार-बार TTE को ढूंढने या अलग-अलग कोच में जाकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है। यहां हम आपको डिटेल में बता रहे हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

3/6

चलती ट्रेन में खाली सीट ऐसे चेक करें

Step 1: अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी ट्रेन में कौन-सी सीट या बर्थ खाली है, तो भारतीय रेलवे की Current Reservation Availability (CRA) सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या किसी अधिकृत रेलवे सीट उपलब्धता प्लेटफॉर्म पर जाएं।

4/6

Step 2:

जिस ट्रेन में आप यात्रा कर रहे हैं या यात्रा करने वाले हैं, उसका ट्रेन नंबर या नाम दर्ज करें। यात्रा की तारीख (Journey Date) सिलेक्ट करें। अगर आपका टिकट वेटिंग में है और आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद है।

5/6

Step 3:

अब अपना बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन भरें। इसके बाद आपको Current Availability या Current Reservation का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। रेलवे द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले और कई मामलों में यात्रा के दौरान भी रिजर्वेशन चार्ट अपडेट किया जाता है। इस चार्ट में उन सीटों की जानकारी होती है जो खाली रह गई हैं या यात्रियों को आवंटित की गई हैं। इससे यात्रियों को अंदाजा लग सकता है कि ट्रेन में कौन-कौन सी सीटें उपलब्ध हैं।

6/6

Step 4:

स्क्रीन पर आपको यह जानकारी दिखाई देगी कि कौन-सी क्लास में सीट उपलब्ध है, कितनी सीटें खाली हैं। अगर सीट उपलब्ध है, तो TTE से संपर्क करके सीट आवंटन का अनुरोध कर सकते हैं। खाली सीट दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि सीट अपने आप मिल जाएगी। सीट का अंतिम आवंटन रेलवे के नियमों के अनुसार TTE (Travelling Ticket Examiner) ही करता है। ऑनलाइन जानकारी सिर्फ आपको सीट की उपलब्धता का अंदाजा देती है। भारतीय रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल बना रहा है। टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, प्लेटफॉर्म जानकारी और सीट स्टेटस जैसी सुविधाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब ट्रेन से यात्रा करना होगा आसान, मोबाइल से खुद चेक करें किस कोच में खाली है सीट, TTE के पीछे भागने की जरूरत नहीं