
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए टिकट का Confirm होना सबसे जरूरी चीजों में से एक है। खासकर त्योहार, छुट्टियों या शादी के सीजन में टिकट बुक करते समय अक्सर सीट नहीं मिलती और टिकट Waiting List (WL) में चला जाता है। इसके बाद यात्री इस उम्मीद में रहते हैं कि चार्ट बनने तक टिकट Confirm हो जाएगा। लेकिन अगर आखिरी समय तक टिकट Confirm नहीं हुआ तो क्या करना चाहिए। जानिए क्या ऐसे टिकट के साथ सीधे ट्रेन में चढ़ सकते हैं?

2/7बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बिना वैध टिकट ट्रेन में न चढ़ने की सलाह दी है। अगर किसी जरूरी स्थिति में यात्रा करना ही पड़े तो यात्री पहले Platform Ticket खरीदकर TTE से संपर्क कर सकते हैं और अपनी स्थिति बता सकते हैं।

3/7मान लीजिए आपको किसी जरूरी काम से यात्रा करनी है और आपका Reserved Ticket Confirm नहीं हुआ। ऐसे समय में बिना टिकट ट्रेन में चढ़ना सही विकल्प नहीं है। ऐसी Emergency Situation में यात्री पहले Platform Ticket खरीद सकता है और फिर ट्रेन में मौजूद TTE यानी Travelling Ticket Examiner से संपर्क कर सकता है। TTE को अपनी स्थिति बताने के बाद उपलब्ध नियमों और सीट की स्थिति के अनुसार आगे की व्यवस्था की जा सकती है।

4/7Confirmed Ticket में आपको यात्रा के लिए सीट या बर्थ मिलती है। वहीं Waiting List का मतलब है कि फिलहाल आपके लिए सीट उपलब्ध नहीं हुई है। ऐसे में सिर्फ यह सोचकर कि ट्रेन में सीट खाली मिल जाएगी, यात्री को Reserved Coach में जाकर बैठना नहीं चाहिए। रेलवे के नियमों के मुताबिक बिना वैध टिकट यात्रा करने पर यात्री से किराया और अतिरिक्त शुल्क वसूला जा सकता है। इसलिए अगर आपका टिकट Confirm नहीं हुआ है, तो ट्रेन पकड़ने से पहले अपनी Booking Status जरूर चेक करें।

5/7रेलवे रूल्स के मुताबिक से बिना वैध टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम Excess Charge 500 रुपए हो गया है। पहले यह न्यूनतम राशि 250 रुपए थी। यानी कुल रकम आपकी यात्रा के किराये के हिसाब से 500 रुपए से ज्यादा हो सकती है। अगर यात्री भुगतान करने से मना करता है, तो मामला कोर्ट तक जा सकता है। नए प्रावधानों के तहत ऐसी स्थिति में 6 महीने तक की जेल या ₹500 तक का अतिरिक्त जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

6/7अगर Emergency में यात्रा करना जरूरी है तो TTE से बात करते समय अपनी स्थिति साफ-साफ बताएं। अपना उपलब्ध टिकट, PNR और पहचान पत्र साथ रखें। अगर ट्रेन में कोई Seat/Berth उपलब्ध है तो TTE आपको रेलवे के लागू नियमों के मुताबिक आगे की प्रक्रिया बता सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार खाली सीट मिल ही जाए। इसलिए TTE से संपर्क करना Seat की Guarantee नहीं, बल्कि नियम के मुताबिक यात्रा की संभावना जानने का तरीका है।

7/7PNR Status चेक करें। देखें कि टिकट WL, RAC या Confirmed है। Fully Waitlisted e-ticket होने पर सीधे Reserved Coach में न चढ़ें। Emergency में यात्रा जरूरी हो तो Platform Ticket लेकर TTE से संपर्क करें। TTE से उपलब्ध ऑप्शन और लागू नियमों के बारे में पूछें। बिना वैध टिकट यात्रा करने की कोशिश न करें। यात्रा के दौरान टिकट और ID Proof अपने पास रखें।
