Traffic Challan नहीं भरा तो RC और Driving Licence हो सकते हैं ब्लॉक, जानिए घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट का आसान तरीका

अगर आपकी कार या बाइक पर कोई ट्रैफिक चालान बकाया है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय जल्द से जल्द चेक करके पेमेंट कर दें। आइए आपको बताते हैं ऑनलाइन ट्रैफिक चालान कैसे चेक करें और भरें।

Himani GuptaJul 27, 2026 02:32 pm IST
1/8

How to Pay Traffic Challan Online:

अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। कई बार कैमरे से चालान कट जाता है और लोगों को पता भी नहीं चल पता है कि उनका चालान कट हुआ है और ऐसे लोग ई-चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक जमा नहीं करते। लंबे समय तक बकाया ट्रैफिक चालान रखने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर अपना ट्रैफिक चालान चेक करें और अगर कोई जुर्माना बकाया है, तो उसे जल्द से जल्द जमा कर दें।

2/8

घर बैठे होगा काम

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको RTO या ट्रैफिक पुलिस के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे कुछ मिनटों में चालान चेक और भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रैफिक चालान कैसे चेक करें और उसका पेमेंट कैसे करें, तो यहां जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

3/8

Traffic Challan ऑनलाइन ऐसे करें चेक

स्टेप 1: सबसे पहले Parivahan eChallan पोर्टल खोलें। यहां Check Challan Status पर क्लिक करें।

4/8

स्टेप 2:

अब Vehicle Number, Challan Number या Driving Licence Number में से किसी एक ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी भरें और CAPTCHA दर्ज करके Get Details पर क्लिक करें।

5/8

स्टेप 3:

स्क्रीन पर आपके वाहन या लाइसेंस से जुड़े सभी पेंडिंग और पेमेंट किए गए चालान दिखाई देंगे।

6/8

ऑनलाइन ऐसे भरें Traffic Challan

Step 1: पेंडिंग चालान के सामने Pay Now पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें।

7/8

Step 2:

UPI, Debit Card, Credit Card, Net Banking या अन्य उपलब्ध ऑप्शन से पेमेंट करें। पेमेंट होने के बाद रसीद डाउनलोड या सेव कर लें।

8/8

बकाया नहीं छोड़ना चाहिए चालान

अगर लंबे समय तक चालान का भुगतान नहीं किया जाता, तो संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कुछ राज्यों में ऐसे मामलों में RC या Driving Licence से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। इसलिए चालान को समय पर जमा करना हमेशा बेहतर होता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सTraffic Challan नहीं भरा तो RC और Driving Licence हो सकते हैं ब्लॉक, जानिए घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट का आसान तरीका