70 दिनों तक टेंशन फ्री रखेगा छोटू रिचार्ज, रोज मिलेगा 3GB, खर्च 8 रुपये रोज; कॉल्स और SMS भी

अब काम खत्म होने से पहले आपका डेटा खत्म नहीं होगा। यहां हम आपको रोज 3GB डेटा वाले सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स बता रहे हैं। लिस्ट में 600 रुपये से कम में मिल रहा 70 दिन चलने वाला प्लान भी है। देखें आपके बजट में कौन सा फिट बैठ रहा है।

Arpit SoniJul 10, 2026 06:53 pm IST
1/5

BSNL का 599 रुपये का प्लान

यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 40Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 8 रुपये के लगभग आएगा।

2/5

Airtel का 838 रुपये का प्लान

यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 15 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। प्लान में अमेजन प्राइम, 18+ OTTs, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

3/5

Airtel का 1798 रुपये का प्लान

लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो एयरटेल के इस प्लान पर भी विचार कर सकते हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 21 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। प्लान में नेटफ्लिक्स, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

4/5

Jio का 449 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 16 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। प्लान में जियोहॉटस्टार, गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/5

Jio का 1199 रुपये का प्लान

यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 14 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए एलिजिबल हैं। प्लान में जियोहॉटस्टार, गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स70 दिनों तक टेंशन फ्री रखेगा छोटू रिचार्ज, रोज मिलेगा 3GB, खर्च 8 रुपये रोज; कॉल्स और SMS भी