
वैसे तो इस प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है। लेकिन 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 20% का डिस्काउंट मिलेगा। जिससे इसकी कीमत 799 रुपये प्रति माह रह जाती है।

2/6इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की स्पीड मिलती है। लेकिन इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 10 Mbps रह जाती है।

3/6बीएसएनएल अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन देती है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

4/6इस प्लान को 6 और 12 महीने के लिए भी लिया जा सकता है। एक महीने के लिए इसकी कीमत 999 रुपये है। 6 महीने के लिए इसकी कीमत 5994 रुपये है। जैसे की हमने बताया 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने पर 20% डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 9590 रुपये रह जाती है यानी डिस्काउंट के बाद यह 799 रुपये प्रति माह में मिलेगा।

5/6प्लान के साथ ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLiv, Lionsgate, Hungama, Shemaroo और EpicOn जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।

6/6यह ऑफर केवल 31 मार्च तक वेलिड है। ग्राहक कंपनी के वेबसाइट, ऐप और नजदीकी ऑफिस पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक वॉट्सऐप पर 18004444 पर Hi भेजकर इसे बुक कर सकते हैं।
