
नया सैमसंग गैलेक्सी M47 5G फोन भारतीय बाजार में 29 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अमेजन माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन को टीज कर दिया है। फोन दो कलर्स - ब्लेज ब्लू और रोग रेड में डेब्यू करेगा। इस फोन में लेटेस्ट गैलेक्सी A-सीरीज के फोन जैसा ही फ्लैट रियर कैमरा और पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है।

2/6फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी पैक करेगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलेगा। फोन में 6.7-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोलिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन देगा। दावा है कि यह स्क्रैच, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट होगा और 2 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी इसे कुछ नहीं होगा। फोन छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन One UI 8.5 के साथ आएगा, जो Android 16 पर बेस्ड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सेल कैमरा होगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

3/6वनप्लस N6 भारतीय बाजार में 30 जून दोपहर 12PM बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में टीज कर दिया है। फोन की पूरा डिजाइन सामने आ गया है। इसमें पंच-होल कैमरे वाला फ्लैट डिस्प्ले है। फोन के पिछले हिस्से में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर चौकोर शेप का कैमरा मॉड्यूल है। लॉन्च के बाद इसे कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा।

4/6अमेजन माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन में 8000mAh की बैटरी होगी, जिसमें सेगमेंट की सबसे तेज 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। केवल 5 मिनट की चार्जिंग में फोन 1.7 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक टाइम देगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 3 दिनों तक चलेगी। पूरे 7 साल तक बैटरी हेल्थ बरकरार रहेगी। माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन OxygenOS 16 पर चलेगा और इसमें पूरे 60 महीनों तक स्मूद परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन सेगमेंट के सबसे बड़े वीसी कूलिंग सिस्टम 5300mm² के साथ आएगा। इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सेल का मेन AI कैमरा होगा, जो 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल व्यू मोड को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है।

5/6भारत में ओप्पो रेनो 16 सीरीज 2 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू चुकी है और बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं, जैसे 1499 रुपये के ओप्पो इन्को बड्स 3 प्रो प्लस फ्री, अमेजन इको पॉप स्पीकर खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट, 800 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 1000 रुपये तक का स्टूडेंट डिस्काउंट, 180 दिन का स्क्रीन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस, जियो यूजर्स को 5000GB डेटा और 18 महीनों के लिए फ्री जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने Oppo Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G, and Reno 16F 5G को लॉन्च किया है। अब देखने यह है कि भारत में कितने मॉडल आ रहे हैं।

6/6अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार, यह होलोवर्स 3D डिजाइन के साथ आने वाला भारत का पहला फोन है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69K रेटिंग के साथ आएगा। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स मिलेंगे। फोन कलरओए 16 पर चलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
