
यह फोन 20 जुलाई से भारत में Flipkart और मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट जैसे कलर्स में खरीजा जा सकेगा। इसकी कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

2/8फोन में 6.8-इंच का QHD+ एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें सोनी LYT-710 सेंसर और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है। इसमें 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 7100mAh की बैटरी है जो 90W (वायर्ड) और 25W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

3/8यह फोन 21 जुलाई से अमेजन के माध्यम से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, कंपनी 3,000 रुपये का लॉन्च कूपन दे रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 36,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकेंगे।

4/8इसमें 6.78-इंच 1.5K ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और 2800 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। फोन में मजबूत बॉडी के साथ आता है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रे सर्टिफिकेशन दिया गया है। दावा है कि 30 मिनट तक पानी में डूबे रहने पर भी इसे कुछ नहीं होगा और ऊंचाई से गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है। इसमें 50-मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा और साथ में 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है। इसमें 6500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

5/8नया स्मार्टफोन भारत में 22 जुलाई को Flipkart और वीवो ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे ट्वाइलाइट शैडो और वेव ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। कंपनी एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई कार्ड के साथ 1,500 रुपये की इंस्टैंट छूट और तीन महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन की पेशकश भी कर रही है।

6/8फोन में 6.74-इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

7/8यह फोन 22 जुलाई से रियलमी इंडिया वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लैक और फ्लैश ऑरेंज जैसे कलर्स में खरीजा जा सकेगा। ऑफर के तहत, सभी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपये का जनरल डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 18,499 रुपये हो जाएगी। खरीदार छह महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

8/8फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.8-इंच HD+ LCD पैनल है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन नोट्स के लिए एआई असिस्टेंट, एआई इरेजर, एआई-पावर्ड पोर्ट्रेट लाइटिंग फीचर और एआई पल्स लाइट फीचर प्रदान करता है। नए फोन में आर्मरशेल प्रोटेक्शन है और इसने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास कर लिया है। यह IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 8000mAh की बैटरी है जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
