
Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरों में फोन को फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और चौकोर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है। फोन को लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

2/8फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह कन्फर्म हो गया है कि फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट होगा। फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने 3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम के साथ-साथ AI प्रोसेसिंग की सुविधा भी है। फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा, जिसमें 5500 sqmm का वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला Quad-HD+ LTPO पैनल होगा। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में 7100mAh की बड़ी बैटरी होगी।

3/8Realme Narzo 100x 5G को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट 12:00 बजे IST पर शुरू होगा। लॉन्च के बाद इसे Realme की ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon पर बेचा जाएगा। फोन को फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर्स में खरीजा जा सकेगा।

4/8Realme Narzo 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बैटरी होगी। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलेगी। यह फोन 8.8mm मोटा होगा और इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स होंगे। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट होगा, साथ ही 14GB तक डायनामिक रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी। स्क्रीन साइज के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देगा। इसमें 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आएगा। इसमें आर्मरशेल प्रोटेक्शन और एयरबैग प्रोटेक्शन भी होगा।

5/8भारत में Vivo T5 Lite 44W स्मार्टफोन 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से यंगस्टर्स और एक्टिव लाइट स्टाइल वाले यूजर्स के लिए एक फीचर रिच फोन के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत और टिकाऊ बॉडी और AI फीचर्स के साथ आता है।

6/8इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसमें 44W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है। इसमें 120 हर्ट्ज का स्मूद डिस्प्ले है जो 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। बॉडी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए बनाई गई है और यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है।

7/8Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन भारत में 17 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। माइक्रोसाइट ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि आधिकारिक लॉन्च के बाद फोन को Amazon पर बेचा जाएगा। फोन को नेबुला टाइटेनियम, साइप्रस ग्रीन और मिस्टी पर्पल कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह 8GB+256GB, 8GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन में आएगा।

8/8इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K (1208x2644 पिक्सेल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन देता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट से लैस है। फोन IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सेल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा होने की भी खबर है। फोन में 6500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की बात कही जा रही है। इसमें डॉल्बी एटमॉस-ट्यून्ड स्पीकर यूनिट भी होने की खबर है।
