17 मार्च को लॉन्च हो रहे ये चार धुरंधर स्मार्टफोन, लिस्ट में सैमसंग, वीवो और पोको भी

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। लिस्ट में 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन भी है। देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा....

Arpit SoniMar 15, 2026 12:49 pm IST
1/5

Vivo T5x 5G

यह फोन भारत में 17 मार्च दोपहर 12PM लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस होगा। दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज फोन होगा। फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 1 मिलियन+ (यानी 10 लाख से ज्यादा) का स्कोर हासिल किया है। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 7200mAh बैटरी होगी, जिसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। दावा है कि इसमें 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और 93 घंटे का म्यूजि प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन IP69+ रेटिंग के साथ आएगा। इसे साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

2/5

POCO X8 Pro 5G

यह फोन भारत में 17 मार्च शाम 5.30PM लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट होगा, जिसने AnTuTu टेस्ट में 2.3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर किया है। फोन में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5300 एमएम स्क्वायर का वीसी चैंबर मिलेगा। फोन में 6500 एमएएच बैटरी मिलेगी, जिसमें 12 दिनों से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

3/5

POCO X8 Pro Max 5G

यह फोन भारत में 17 मार्च शाम 5.30PM लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s अल्ट्रा चिपसेट होगा, जिसने AnTuTu टेस्ट में 3.1 मिलियन से ज्यादा का स्कोर किया है। फोन में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5800 एमएम स्क्वायर का वीसी चैंबर मिलेगा। फोन में 9000 एमएएच बैटरी मिलेगी, जिसमें 18 दिनों से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

4/5

Samsung Galaxy M17e 5G

यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे Amazon और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह Blitz Blue और Vibe Violet फिनिश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 6.7-इंच की एचडी प्लस स्क्रीन होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। दावा है कि 14 हजार से कम की प्राइस रेंज में यह सबसे स्मूद फोन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट लगा होगा। दावा है कि 10-15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में यह सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा होगा। इस हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देगी।

5/5

OnePlus Nord Buds 4 Pro

वनप्लस के लेटेस्ट ईयरबड्स 19 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। Flipkart, Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी माइक्रोसाइट्स लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। इसे दो कलर्स- रेडिएंट ग्रे और ब्लैक में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 55dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलेगा, साथ ही इसे TÜV Rheinland का हाई-परफॉर्मेंस नॉइज कैंसिलेशन सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। इस ऑडियो डिवाइस में टाइटेनियम-कोटेड 12mm ड्राइवर्स लगे होंगे, जो Hi-Res वायरलेस ऑडियो और LHDC 5.0 कोडेक को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा, इसमें 3D Spatial Audio और Game Sound Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलेगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स17 मार्च को लॉन्च हो रहे ये चार धुरंधर स्मार्टफोन, लिस्ट में सैमसंग, वीवो और पोको भी