नए फोन का है प्लान? अगले हफ्ते इन 6 स्मार्टफोन की पहली सेल, कीमत ₹7999 से शुरू

नया फोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो रही है। लिस्ट में सबसे सस्ता फोन 7,999 रुपये का है। लिस्ट में देखें आपके बजट में कौन सा फोन फिट बैठ रहा है...

Arpit SoniAug 29, 2026 05:56 pm IST
1/5

Lava Virat V1 Pro 5G

यह फोन 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में Lava Virat V1 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। Lava Virat V1 Pro 5G सिक्किम मिडनाइट और स्पीति फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी है।

2/5

Boltt Ace 5G, Boltt Evo

नए Boltt फोन भारत में 1 सितंबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में Boltt Ace 5G के बेस वेरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। सबसे महंगे वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की कीमत 15,999 रुपये है। दूसरी ओर, नए Boltt Evo के बेस वेरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी अपने 'Day 1 ऑफर' के तहत दोनों ही फोन के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। Boltt Ace 5G को आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फ़ॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Boltt Evo को आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों फोन 6.79 इंच डिस्प्ले है। Ace 5G में 64 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है, जबकि Evo में 50 मेगापिक्सेल रियर कैमरा है। दोनों में 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी है।

3/5

Realme P4s 5G

यह फोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में Realme P4s 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। कंपनी एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड के साथ 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। यह फोन इलेक्ट्रिक सियान और टाइटेनियम ग्रे जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा और 8000mAh बैटरी है।

4/5

Lava Bold N4 Lite

यह 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर जैसें कलर्स में खरीदा जा सकेगा। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,099 रुपये है, हालांकि इसका स्पेशल लॉन्च प्राइस 7,999 रुपये है। कंपनी इस फोन के साथ घर पर ही फ्री सर्विस प्रदान कर रही है। फोन में 6.56 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी है।

5/5

Tecno Spark Go 3 Pro

टेक्नो का यह नया फोन भारत में 4 सितंबर से अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे बरगंडी रेड, एक्लिप्स ब्लैक, मिस्ट सिल्वर और सनराइज ऑरेंज जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत भारत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा और 5200mAh बैटरी है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सनए फोन का है प्लान? अगले हफ्ते इन 6 स्मार्टफोन की पहली सेल, कीमत ₹7999 से शुरू