
इस फोन की सेल 9 जून दोपहर 12PM से शुरू हो रही है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी इसे 11,999 रुपये की कम कीमत पर बेचेगी। यह Billionaire Blue और Regal Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

2/6फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले है और यह Android 16 पर चलता है। यह ऑक्टा-कोर 6nm Unisoc T8200 प्रोसेसर पर चलता है। फोन में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। यह IP64-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। इसके बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है।

3/6इस फोन की सेल 11 जून दोपहर 12PM से शुरू हो रही है। इसे Flipkart और Motorola India से खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी कीमत 12GB रैम और 256GB वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये तय की गई है। कंपनी 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं। Motorola Edge 70 Pro+ को Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

4/6इसमें 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट पैक करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा शामिल है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x तक ऑप्टिकल जूम, 50x तक डिजिटल जूम और OIS की सुविधा देता है। इसमें 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जिसके साथ एक डेडिकेटेड 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। यह फोन 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सेल (f/1.9) कैमरा दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

5/6इस फोन की सेल 10 जून दोपहर 12PM से शुरू हो रही है। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। भारत में, Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जबकि इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, Xiaomi चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर के बजाय 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है। कंपनी, फोन खरीदने के एक साल के अंदर 60 परसेंट बायबैक वैल्यू की गारंटी भी दी है। शाओमी का कहना है कि, बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए, बायबैक प्रोग्राम से एक साल की ओनरशिप कॉस्ट घटकर 19,000 रुपये हो सकती है। खरीदारों को फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

6/6फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इसमें 6.59-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर लगा है थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन कई AI-पावर्ड टूल्स के साथ आता है। फोन में Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। दावा किया गया है कि यह पेरिस्कोप कैमरा 115mm के बराबर फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा देता है। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है। Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
