Hindi Newsफोटोगैजेट्सपहली सेल में लूट, इतने सस्ते मिलेंगे रेडमी, ओप्पो और रियलमी के ये फोन, देखें कीमत

पहली सेल में लूट, इतने सस्ते मिलेंगे रेडमी, ओप्पो और रियलमी के ये फोन, देखें कीमत

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है। लिस्ट में देखें कीमत और खासियत...

Arpit SoniDec 06, 2025 11:00 am IST
1/6

OPPO Find X9 (Velvet Red): फर्स्ट सेल डेट

OPPO Find X9 के Velvet Red कलर वेरिएंट की पहली सेल भारतीय बाजार में 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कीमत की बात करें तो, वेलवेट रेड एडिशन सिंगल 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन में 74,999 रुपये में मिलेगा। बैंक ऑफर के साथ, कीमत 67,499 रुपये तक कम हो जाएगी। कंपनी इसके साथ ग्राहकों को 5,198 रुपये कीमत का ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रही है, जिसमें OPPO Enco Buds 3 Pro+ और एक प्रीमियम फोन केस शामिल है। इसे कंपनी के वेबसाइट के अलावा, Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकेगा। यह फोन भारत में स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 74,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 84,999 रुपये है।

2/6

OPPO Find X9 (Velvet Red): खासियत

फोन में 6.59-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है और यह डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट पैक करता है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है औ यह पांच ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में Hasselblad द्वारा ट्यून्ड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.6) सोनी LYT-808 वाइड कैमरा, OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/2.6) सोनी LYT-600 टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का चौथा कैमरा है। सेल्फी के लिए, 32-मेगापिक्सेल का सोनी IMX615 कैमरा है। फोन में 7025mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

3/6

Realme P4x 5G: फर्स्ट सेल डेट

Realme P4x 5G की पहली सेल भारतीय बाजार में 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 15,499 रुपये, 8GB+128GB मॉडल के लिए 16,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 17,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर में बेस मॉडल 13,499 रुपये की प्रभावी कीमत में मिलेगा। इसे मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन जैसे कलर्स में Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

4/6

Realme P4x 5G: खासियत

फोन में 6.72-इंच का फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले है। यह डाइमेंसिटी 7400 Ultra चिपसेट पैक करता है। फोन में 18GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें फ्रोजन क्राउन कूलिंग सिस्टम है जिसमें स्टील प्लेट और कॉपर-ग्रेफाइट कोटिंग के साथ 5300 एमएम स्क्वायर वेपर चैंबर है। फोन में 7000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी बाईपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.39 एमएम और वजन 208 ग्राम है।

5/6

Redmi 15C 5G: फर्स्ट सेल डेट

Redmi 15C 5G की पहली सेल भारतीय बाजार में 11 दिसंबर से शुरू होगी। इसकी कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 12,499 रुपये से शुरू होती है। यह 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल जैसे कलर्स में Amazon और शाओमी इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

6/6

Redmi 15C 5G: खासियत

फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है और यह दो साल तक ओएस अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन में 6.9-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पैक करता है। फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है।