Moto और Poco के इन फोन्स की पहली सेल अगले हफ्ते, ₹9999 शुरुआती कीमत में मिलेगी 12GB तक रैम

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स बता रहे हैं, जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। लिस्ट में Motorola का लेटेस्ट फोन भी शामिल है। देखें कीमत और खासियत और तय करें कि आपके लिए कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा...

Arpit SoniApr 25, 2026 03:40 pm IST
Follow us on Google News
शुरू से देखें
4/6

Motorola Edge 70 Pro 5G: खासियत

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच एमोलेड डिस्पेल है। यह फोन तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ग्रेड बिल्ड के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, 50-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

5/6

LAVA Bold N1 5G (6+128GB): कीमत

Lava Bold N1 5G का नया 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1 मई से Amazon पर शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार इस फोन को 11,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। पिछले साल सितंबर में कंपनी इसका 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है। 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है।

6/6

LAVA Bold N1 5G (6+128GB): खासियत

Lava Bold N1 5G Android 15 पर चलता है और इसमें 6.75-इंच डिस्प्ले है। इसमें Unisoc T765 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 6GB तक की RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से, रैम 12GB तक बढ़ा जाती है। फोन में 13-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सMoto और Poco के इन फोन्स की पहली सेल अगले हफ्ते, ₹9999 शुरुआती कीमत में मिलेगी 12GB तक रैम