
POCO C81, C81x भारत में 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में Poco C81 के एकमात्र 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। Poco C81x की कीमत एकमात्र 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये है। Poco C81 तीन कलर ऑप्शन - Elite Black, Ice Blue और Sunset Gold में खरीदा जा सकेगा। Poco C81x में Sunset Gold कलर ऑप्शन नहीं मिलेगा।

2/6Poco C81 और Poco C81x डुअल सिम हैंडसेट हैं। जहाँ स्टैंडर्ड मॉडल Android 16-आधारित HyperOS 3 पर चलता है, वहीं Poco C81x Android 15 के साथ आता है। कंपनी Poco C81 चार ओएस अपग्रेड और Poco C81x दो OS अपडेट के लिए एलिजिबल है। दोनों फोन में छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। C81 में 6.9-इंच डिस्प्ले है, जबकि C81x में 6.88-इंच डिस्प्ले है। दोनों फोन Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है। Poco C81 में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। Poco C81x में 13-मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा है। दोनों में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल कैमरा है। Poco C81 में 6300mAh बैटरी है जबकि Poco C81x में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

3/6नया Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन भारत में 29 अप्रैल से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत बेस 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। कंपनी Axis Bank और HDFC Bank के कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं। इसे तीन कलर्स - Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan में खरीदा जा सकता है।

4/6Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच एमोलेड डिस्पेल है। यह फोन तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ग्रेड बिल्ड के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, 50-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

5/6Lava Bold N1 5G का नया 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1 मई से Amazon पर शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार इस फोन को 11,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। पिछले साल सितंबर में कंपनी इसका 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है। 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है।

6/6Lava Bold N1 5G Android 15 पर चलता है और इसमें 6.75-इंच डिस्प्ले है। इसमें Unisoc T765 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 6GB तक की RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से, रैम 12GB तक बढ़ा जाती है। फोन में 13-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
