पूरे 30 महीने नहीं आएगा 'BILL', रोज मिलेगी 40Mbps स्पीड, ढेर सारा डेटा भी

अगर आप Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो BSNL के पास आपके लिए कुछ ऐसे स्पेशल प्लान्स हैं, जो पूरे 30 महीनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। यानी 30 महीनों तक बार-बार बिल भरने का झंझट नहीं रहेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं इन प्लान्स के बारे में…

Arpit SoniJul 18, 2026 12:16 pm IST
1/6

BSNL Fiber 5900 BharatNet

इस प्लान की कीमत 5900 रुपये है और यह प्लान पूरे 30 महीनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें एकमुश्त पेमेंट करना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को 100GB डेटा तक 25Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है।

2/6

BSNL Fiber 9900 BharatNet

इस प्लान की कीमत 9900 रुपये है और यह प्लान पूरे 30 महीनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें एकमुश्त पेमेंट करना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को 1200GB डेटा तक 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है।

3/6

Fibre SuperStar Premium Plus OTT

इस प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है और इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, Lionsgate, Hungama, Shemaroo, EpicOn जैसे OTTs का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

4/6

Fiber Basic Plus

इस प्लान की कीमत 599 रुपये प्रति माह है और इस प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है।

5/6

Rural Entry Plan

इस प्लान की कीमत 259 रुपये प्रति माह है और इस प्लान में ग्राहकों को 700GB डेटा तक 25Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps रह जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इसमें Waves OTT शामिल है।

6/6

फ्री इंस्टॉलेशन और मॉडेम

BSNL का Rural BharatNet FTTH, बीएसएनएल द्वारा चलाया जा रही Fiber to the Home (FTTH) ब्रॉडबैंड सर्विस है, जो BharatNet परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है। यह सर्विस ऑप्टिकल फाइबर केबल को सीधे गांवों के घरों तक पहुंचाती है, जिससे हाई-स्पीड इंटरनेट, वॉयस कॉलिंग और अन्य डिजिटल सर्विसेस मिलती हैं। सरकार की इस पहल के तहत ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मॉडेम फ्री दे रही। ग्राहकों को केवल मंथली चार्ज देना होता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे 30 महीने नहीं आएगा 'BILL', रोज मिलेगी 40Mbps स्पीड, ढेर सारा डेटा भी