365 दिन चलने तक वाला सबसे 'यूनिक' डेटा पैक, खर्च ₹5 रोज; इसमें OTT और TV चैनल्स भी

काम खत्म होने से पहले डेटा खत्म हो जाता है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जो सालभर तक चलेंगे और साथ में ढेर सारे OTTs के फ्री सब्सक्रिप्शन्स भी प्रदान करेंगे। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा...

Arpit SoniAug 16, 2026 05:08 pm IST
1/6

Jio का 2000 रुपये का डेटा पैक

जियो का यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.47 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 365GB डेटा भी मिलता है। इतना डेटा समाप्त होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है, यानी आपके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क मौजूद है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद ले सकते हैं। कंपनी इसे OTT PASS भी कह रही है। इस प्लान के साथ पूरे 365 दिनों के लिए 15 OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जिसमें YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, Sony LIV और बहुत कुछ शामिल हैं। प्लान में 1000 से ज्यादा TV चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। (ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। आप प्लान की टर्म एंड कंडीशन जियो ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।)

2/6

Vi का 1189 रुपये का का डेटा पैक

वोडा-आइडिया का यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 3.25 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 50GB डेटा भी मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है। (यह प्लान एक एक्टिव बेस प्लान के ऊपर काम करेगा।)

3/6

Vi का 488 रुपये का का डेटा पैक

बेनिफिट्स के मामले में वीआई का 488 रुपये का प्लान भी बढ़िया है। कंपनी ने इसे खासतौर से वर्क फ्रॉम होम करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है। यह प्लान पूरे 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 8.71 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 100GB डेटा भी मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है। (यह प्लान एक एक्टिव बेस प्लान के ऊपर काम करेगा।)

4/6

Airtel का 279 रुपये का डेटा पैक

एयरटेल का यह प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 9 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 30GB डेटा भी मिलता है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। प्लान में नेटफ्लिक्स (बेसिक), जियोहॉटस्टार (सुपर), जी प्रीमियम और सोनी लिव समेत ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/6

Airtel का 200 रुपये का डेटा पैक

एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 7.14 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 30GB डेटा भी मिलता है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जियोहॉटस्टार (मोबाइल), जी प्रीमियम और सोनी लिव समेत ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स शामिल हैं।

6/6

BSNL का 411 रुपये का डेटा पैक

यह बीएसएनएल का सबसे महंगा डेटा पैक है, बावजूद अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ता है। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.85 रुपये के लगभग आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 100GB डेटा भी मिलता है। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान में कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स365 दिन चलने तक वाला सबसे 'यूनिक' डेटा पैक, खर्च ₹5 रोज; इसमें OTT और TV चैनल्स भी