1/6Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये है। इसमें 4GB वर्चअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे रैम बढ़कर 8GB हो जाती है। फोन की पहली सेल आज (23 जनवरी दोपहर 12 बजे) से शुरू हो गई है। आप इसे Amazon से खरीद सकते हैं। जल्द यह Flipkart पर भी उपलब्ध हो जाएगा। इसे चार कलर्स ऑरोरा पर्पल, गैलेक्सी ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और इंक ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.745 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि सुपर स्मूद डिस्प्ले यूजर को फ्लूइड स्क्रॉलिंग, रिस्पॉन्सिव टच और ज्यादा प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

कंपनी का कहना है कि TECNO Spark Go 3 को रोजमर्रा की चुनौतियों को आसानी से संभालने के लिए बनाया गया है। यह IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस और ड्रॉप-रेडी ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जो यूजर्स को रोजाना इस्तेमाल के दौरान ज्यादा कॉन्फिडेंस देता है - चाहे क्लासरूम में हों, वर्कसाइट पर, डिलीवरी रूट्स पर या शहर की बिजी सड़कों पर।

रोजाना की यूजेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए है Ella AI का सपोर्ट भी मिलता है। यह टेक्नो का वॉयस असिस्टेंट है, जो यूजर्स को उनकी अपनी भाषाओं में समझता है। यूजर्स हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजराती और मराठी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में एला AI के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं, जिससे रोजाना के काम ज्यादा आसान और एक्सेसिबल हो जाते हैं।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें No Network Communication 2.0 का सपोर्ट मिलता है, जो कम या बिना नेटवर्क वाले माहौल जैसे फैक्ट्रियों, वेयरहाउस, बेसमेंट, कंस्ट्रक्शन जोन और ग्रामीण इलाकों में भी कम्युनिकेशन को मुमकिन बनाता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स 1.5km की रेंज में दूसरे टेक्नो फोन यूजर्स से बिना नेटवर्क के कॉलिंग कर सकते हैं और कनेक्टेड रह सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन कैमरा 13-मेगापिक्सेल का है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन के बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन चार साल तक "लैग-फ्री परफॉर्मेंस" देगा। 186 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई केवल 8.19 एमएम है।
