
फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की कीमत बेस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। इसे स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

2/5फोन में 6.78-इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह अचानक गिरने पर टूटेगा भी नहीं।

3/5फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, साथ में 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोन की रैम को वर्चुअली लगभग 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर को आर्म G610 MC2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन तीन साल तक अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।

4/5फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दमदार साउंड के लिए फोन में डोल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। फोन में AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बात की जा सकती है।

5/5यह 8000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। 192 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 7.42mm है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बॉक्स में 45W का चार्जर साथ आता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज में 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम और 1133 घंटे (करीब 47 दिनों का) तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
