
रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पेंशन अकाउंट खुलवाने के लिए बैंक जाने का समय नहीं है? ऐसे लोगों के लिए BHIM पेमेंट्स ऐप पर नई सुविधा शुरू की गई है। अब ग्राहक ऐप के जरिए Tatkal NPS की मदद से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) अकाउंट खोल सकते हैं। इस प्रोसेस में बैंक की शाखा जाने या नए दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि एप्लीकेशन के दौरान पहले से वेरिफाई बैंक KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा।

2/6फिलहाल BHIM ऐप पर Tatkal NPS की सुविधा छह बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इनमें शामिल हैं: - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) - HDFC बैंक, - ICICI बैंक, - Axis बैंक, - IndusInd बैंक, - बैंक ऑफ बड़ौदा, NPCI BHIM Services Limited के मुताबिक, आगे चलकर इस सुविधा से और बैंकों को जोड़ा जा सकता है। अगर आपका बैंक इस लिस्ट में नहीं है, तो फिलहाल BHIM ऐप पर सुविधा की उपलब्धता जांचें। सिर्फ BHIM ऐप इस्तेमाल करने से हर बैंक के ग्राहक के लिए यह सुविधा उपलब्ध होना जरूरी नहीं है।

3/6स्टेप 1: BHIM ऐप खोलें: अपने मोबाइल में BHIM पेमेंट्स ऐप खोलें और उसमें NPS का ऑप्शन चुनें। अगर यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो ऐप को अपडेट करके देखें।

4/6ऐप में मांगी गई जानकारी के अनुसार अपनी जन्मतिथि (DOB) चेक करें। इसके बाद लिस्ट में से अपना बैंक अकाउंट चुनें। आगे बढ़ने से पहले सभी जानकारी सही होने की चेकिंग कर लें।

5/6UPI के जरिए NPS अकाउंट में पहली बार कम से कम 250 रुपए जमा करें। पेमेंट करने से पहले रकम और बैंक अकाउंट की जानकारी चेक कर लें। इसके बाद ऐप में दिख रहे निर्देशों के अनुसार प्रोसेस पूरा करें।

6/6BHIM ऐप पर Tatkal NPS सुविधा के तहत 18 से 85 साल की उम्र के पात्र भारतीय नागरिक NPS अकाउंट खोल सकते हैं। यानी इस सुविधा का फायदा युवा नौकरीपेशा लोग जरूर उठा सकते हैं। हालांकि, सिर्फ उम्र की सीमा में आने से अकाउंट खुलने की गारंटी नहीं है। आवेदक को NPS और इस सुविधा से जुड़ी अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। अप्लाई करने से पहले BHIM ऐप पर दिए गए नियम जरूर जांच लें।
