अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे 5 मिनट में फोन से बंद करें LPG कनेक्शन, पैसे भी मिलेंगे वापस

अगर आप घर बैठे LPG सिलेंडर सरेंडर करना चाहते हैं, तो अब यह काम पहले से काफी आसान हो गया है। आप आसानी से HP Gas, Indane और Bharat Gas के कनेक्शन को ऑनलाइन बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं।

Himani GuptaMar 30, 2026 04:02 pm IST
1/8

How to Surrender LPG Connection Online

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। जिसकी वजह से भारत सरकार भी PNG यूज करने पर जोर दे रही है, और LPG कनेक्शन को सरेंडर करने के लिए कह रही हैं। अब कंपनियों की तरफ से गैस सिलेंडर सरेंडर करने के मैसेज भी आने लगे हैं। एक मैसेज में कहा जा रहा है, ''प्रिय ग्राहक, सरकारी नियमों के अनुसार, एक ही घर में एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखना अनुमत नहीं है। यदि आपके पास वर्तमान में एलपीजी कनेक्शन है तो उसे सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करें।'' अगर आप भी गैस कनेक्शन को सरेंडर करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि यहां हम आपको बता रहे हैं घर बैठे गैस कनेक्शन को सरेंडर करने का सबसे आसान तरीका:

2/8

ऑनलाइन LPG Cylinder Surrender कैसे करें

आजकल गैस कंपनियां अपने वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा देती हैं। जिस पर रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर Surrender Connection का ऑप्शन मिलता है और कुछ डिटेल्स भर कर आपका काम खत्म हो जाता है।

3/8

HP Gas यूजर्स ऐसे ऑनलाइन करें Surrender

सबसे पहले HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर ID से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “My Account” या “Services” सेक्शन में जाएं, जहां आपको “Terminate Connection” या “Surrender LPG Connection” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आपको कनेक्शन बंद करने का कारण चुनना होगा और अपनी डिटेल्स कन्फर्म करनी होंगी। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इसके बाद कंपनी या एजेंसी आपसे सिलेंडर और रेगुलेटर जमा कराने के लिए संपर्क कर सकती है, जिसके बाद आपका कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

4/8

Indane Gas कनेक्शन ऑनलाइन ऐसे करें बंद

Indane की वेबसाइट या ऐप के जरिए कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करें और “Customer Console” में जाएं। यहां “Services” सेक्शन के अंदर “Surrender Connection” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी और कारण बताना होगा कि आप कनेक्शन क्यों बंद कर रहे हैं। सभी डिटेल्स भरने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।

5/8

LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए जरूरी होते हैं ये डॉक्यूमेंट

LPG कनेक्शन सरेंडर करते समय कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए। आपके पास कस्टमर नंबर या LPG ID होना चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है। अगर ऑफलाइन वेरिफिकेशन होता है, तो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN) भी मांगा जा सकता है।

6/8

ऑफलाइन तरीका भी जान लें

अगर आप ऑनलाइन प्रोसेस फॉलो नहीं कर पाते हैं तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी कनेक्शन बंद कर सकते हैं। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा और सिलेंडर व रेगुलेटर जमा करना होगा। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस की जाएगी।

7/8

LPG Cylinder Surrender करने पर क्या पैसे मिलते हैं?

बहुत से लोगों का सवाल होता है कि क्या सिलेंडर लौटाने पर पैसा वापस मिलता है। अगर आपने कनेक्शन लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। यह रिफंड आमतौर पर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है या एजेंसी से मिल सकता है। ध्यान रखें कि रिफंड की राशि आपके सिलेंडर और रेगुलेटर की कंडीशन पर भी निर्भर करती है।

8/8

किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

कनेक्शन सरेंडर करने से पहले यह कन्फर्म करें कि आपके नाम पर कोई बकाया (dues) न हो। सिलेंडर और रेगुलेटर सही हालत में होना चाहिए, नहीं तो कटौती हो सकती है। साथ ही, रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद एजेंसी के निर्देश जरूर फॉलो करें।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे 5 मिनट में फोन से बंद करें LPG कनेक्शन, पैसे भी मिलेंगे वापस