गलती से भेज दिया Email? तुरंत ऐसे करें Unsend, कोई नहीं पढ़ पाएगा, ये ट्रिक बचा देगी आपकी इज्जत

अगर आपने गलती से किसी को गलत ईमेल भेज दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। Gmail में मौजूद Undo Send फीचर की मदद से आप कुछ सेकंड के अंदर ईमेल को Unsend कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि कैसे काम करता है यह फीचर।

Himani GuptaJun 21, 2026 12:57 pm IST
1/6

How to Unsend an Email After Sending It

Email का इस्तेमाल आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। फिर चाहेह वो ऑफिस का काम हो, जरूरी डॉक्यूमेंट भेजना हो या किसी से बातचीत करनी हो हर जगह Email का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार जल्दबाजी या गलती से हम ऐसा Email भेज देते हैं, जिसे भेजने के बाद पछतावा होता है। कभी गलत अटैचमेंट चला जाता है, कभी गलत व्यक्ति को मेल भेज दिया जाता है, तो कभी मैसेज ही अधूरा रह जाता है। ऐसे में उस Email को सेंड होने से रोकना बहुत जरूरी है और आप ऐसा कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे:

2/6

Gmail पर मौजूद है Undo का फीचर

अच्छी बात यह है कि Gmail जैसे प्लेटफॉर्म में “Undo Send” नाम का फीचर दिया गया है, जो आपको भेजे गए Email को कुछ सेकंड के अंदर वापस लेने का मौका देता है। हालांकि इसके लिए सही सेटिंग होना जरूरी है और समय सीमा भी तय होती है।

3/6

Email Unsend फीचर क्या है और कैसे काम करता है

एक ऐसा फीचर है, जो आपको भेजे गए ईमेल को कुछ सेकंड के अंदर वापस लेने का मौका देता है। जब आप Send बटन दबाते हैं, तो Gmail तुरंत ईमेल भेजता नहीं है, बल्कि कुछ सेकंड तक उसे होल्ड पर रखता है। इसी दौरान आपको स्क्रीन पर “Undo” का ऑप्शन दिखाई देता है। अगर आप तुरंत उस पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका ईमेल वापस Draft में चला जाता है और सामने वाले तक नहीं पहुंचता है।

4/6

कैसे बदलें Undo Send की सेटिंग

इसके लिए सबसे पहले Gmail खोलें और ऊपर दिए गए Settings आइकन पर क्लिक करें। फिर See all settings में जाएं। यहां आपको Undo Send का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप 5 सेकंड, 10 सेकंड, 20 सेकंड या 30 सेकंड तक का समय चुन सकते हैं। 30 सेकंड का ऑप्शन चुनना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे आपको गलती सुधारने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है।

5/6

मोबाइल पर भी कर सकते हैं Unsend

Gmail का Undo Send फीचर सिर्फ कंप्यूटर पर ही नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप पर भी काम करता है। जैसे ही आप मोबाइल से ईमेल भेजते हैं, नीचे Undo का ऑप्शन दिखाई देता है। उस पर टैप करके आप ईमेल को तुरंत वापस ले सकते हैं।

6/6

इन बातों का रखें ध्यान

Email Unsend फीचर काम का जरूर है, लेकिन यह हर स्थिति में आपको नहीं बचा सकता। सबसे जरूरी बात यह है कि Send दबाने के तुरंत बाद ही आपको ध्यान देना होगा। अगर आपने देर कर दी, तो मौका हाथ से निकल सकता है। साथ ही अगर सामने वाला व्यक्ति Email बहुत जल्दी खोल ले तो आपके पास समय कम हो सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सगलती से भेज दिया Email? तुरंत ऐसे करें Unsend, कोई नहीं पढ़ पाएगा, ये ट्रिक बचा देगी आपकी इज्जत