घर बैठे खोलें SBI का Zero Balance Account, सिर्फ इन 2 डॉक्यूमेंट से मिनटों में होगा ओपन, जानें सबसे आसान तरीका

 SBI Zero Balance Account खोलना अब बेहद आसान है। सिर्फ आधार कार्ड और PAN कार्ड की मदद से घर बैठे मिनटों में ऑनलाइन अकाउंट ओपन करें। यहां जानिए SBI Insta Plus Savings Account खोलने का पूरा प्रोसेस।

Himani GuptaJun 09, 2026 02:09 pm IST
1/9

How to Open SBI Zero Balance Account Online:

बैंक अकाउंट हर व्यक्ति की जरूरत बन है। सैलरी लेनी हो, सरकारी योजना का लाभ पाना हो, ऑनलाइन पेमेंट करनी हो, बैंक अकाउंट के बिना कई काम मुश्किल हो जाते हैं। इसीलिए SBI अपने ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि SBI का Insta Plus Savings Account बिना किसी कागजी प्रक्रिया के डिजिटल तरीके से खोला जा सकता है।

2/9

लंबी लाइनों से बच जाएंगे

इस सुविधा की मदद से आप बैंक की लंबी लाइनों से बच सकते हैं और कुछ ही मिनटों में अपना अकाउंट शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि SBI का Zero Balance Account क्या है, इसे कैसे खोला जा सकता है और इसके क्या फायदे हैं।

3/9

क्या है SBI Insta Plus Savings Account?

SBI Insta Plus Savings Account एक डिजिटल सेविंग्स अकाउंट है जिसे ग्राहक ऑनलाइन खोल सकते हैं। इस अकाउंट को खोलने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होती। पूरा प्रोसेस मोबाइल ऐप और Video KYC के जरिए पूरा किया जाता है। इस अकाउंट के साथ ग्राहकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा खाते का संचालन पूरी तरह डिजिटल तरीके से किया जा सकता है।

4/9

अकाउंट खोलने के लिए चाहिए सिर्फ ये दो डॉक्यूमेंट

ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती। आधार कार्ड, PAN कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सफेद कागज और काला या नीला पेन (Video KYC के दौरान)। चूंकि KYC डिजिटल तरीके से होती है, इसलिए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती।

5/9

SBI Zero Balance Account ऑनलाइन ऐसे खोलें

Step 1: SBI में ऑनलाइन अकाउंट खोलने का प्रोसेस काफी आसान है। सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से YONO SBI ऐप डाउनलोड करें।

6/9

Step 2:

ऐप इंस्टॉल करने के बाद "Open Savings Account" विकल्प चुनें। इसके बाद Insta Plus Savings Account का ऑप्शन दिखाई देगा। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें।

7/9

Step 3:

इसके बाद आधार और PAN की जानकारी भरनी होगी। सिस्टम आपकी जानकारी को वेरिफाई करेगा। जानकारी वेरिफिई होने के बाद आपको पर्सनल डिटेल, पता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। फॉर्म पूरा होने के बाद Video KYC के लिए स्लॉट बुक करें।

8/9

Step 4:

Video KYC इस प्रोसेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। निर्धारित समय पर बैंक अधिकारी वीडियो कॉल के जरिए आपसे जुड़ेंगे। इस दौरान आपको अपना PAN कार्ड दिखाना होगा। KYC पूरी होने के बाद आपका अकाउंट एक्टिव कर दिया जाएगा।

9/9

SBI Zero Balance Account के फायदे

सबसे बड़ी बात यह है कि इस खाते में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की चिंता नहीं रहती, यानी कम बैलेंस होने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं देना पड़ता। अकाउंट के साथ इंटरनेट बैंकिंग, YONO SBI ऐप और UPI जैसी डिजिटल सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनकी मदद से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसे काम घर बैठे किए जा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को एटीएम/डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है, जिससे कैश निकालना और ऑनलाइन शॉपिंग करना आसान हो जाता है। यह अकाउंट छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं। साथ ही, सरकारी योजनाओं का पैसा और अन्य बैंकिंग लाभ सीधे खाते में प्राप्त किए जा सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सघर बैठे खोलें SBI का Zero Balance Account, सिर्फ इन 2 डॉक्यूमेंट से मिनटों में होगा ओपन, जानें सबसे आसान तरीका