1/7सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर SBI ग्राहक अपना Aadhaar अपडेट नहीं करते, तो उनका SBI YONO App ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस मैसेज में लोगों को एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है, जिसे आधार अपडेट का तरीका बताया जा रहा है। कई लोग डर के कारण बिना सोचे-समझे इस तरह के लिंक पर क्लिक कर लेते हैं, जो आगे चलकर भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

PIB Fact Check ने साफ-साफ कहा है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी (FAKE) है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कभी भी अपने ग्राहकों से APK फाइल डाउनलोड करने या WhatsApp/सोशल मीडिया के जरिए आधार या बैंकिंग डिटेल्स मांगने को नहीं कहता। ऐसे फर्जी मैसेज का मकसद सिर्फ और सिर्फ यूजर्स की निजी जानकारी चुराना और बैंक अकाउंट खाली करना होता है। अगर आप भी SBI YONO App इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आगे हम आपको बताएंगे कि यह स्कैम कैसे काम करता है, इससे कैसे बचा जाए और अगर गलती से क्लिक हो गया हो तो क्या करना चाहिए।

वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि आपका Aadhaar अपडेट नहीं है SBI YONO App को ब्लॉक कर दिया जाएगा। आधार अपडेट करने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करें। यह सभी बातें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

PIB Fact Check ने X (Twitter) और अन्य प्लेटफॉर्म पर साफ किया कि यह मैसेज फर्जी है। SBI किसी भी ग्राहक से APK डाउनलोड करने को नहीं कहता बैंक कभी भी आधार, OTP, PIN या बैंक डिटेल्स फोन/मैसेज से नहीं मांगता।

APK फाइल असल में एक तरह का ऐप होता है, जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है। OTP पढ़ सकता है। बैंकिंग ऐप की जानकारी चुरा सकता है। कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली कर सकता है। यही कारण है कि सरकारी एजेंसियां बार-बार APK लिंक से सावधान रहने की चेतावनी देती हैं।

SBI ने स्पष्ट किया है कि आधार अपडेट की कोई भी प्रक्रिया ब्रांच, YONO App या आधिकारिक वेबसाइट से होती है। WhatsApp या SMS से कोई लिंक नहीं भेजा जाता। किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती

अगर आपने गलती से APK डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत: फोन को एयरप्लेन मोड पर डालें, उस ऐप को तुरंत डिलीट करें, बैंक कस्टमर केयर से संपर्क करें, YONO और बैंक अकाउंट का पासवर्ड बदलें, नजदीकी साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
