Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे ₹25,500 सस्ता हुआ Samsung का DSLR जैसे कैमरे वाला सबसे सस्ता AI फोन, 7 साल तक चलेगा नॉन-स्टॉप

पूरे ₹25,500 सस्ता हुआ Samsung का DSLR जैसे कैमरे वाला सबसे सस्ता AI फोन, 7 साल तक चलेगा नॉन-स्टॉप

Samsung का गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन Galaxy S24 FE 5G अब गैलेक्सी S25 FE के लॉन्च के बाद 25,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। जानें इस डील के बारे में:

Himani GuptaFri, 5 Sep 2025 12:33 PM
1/7

Samsung Galaxy S24 FE at Lowest Price Ever

Samsung ने कल अपने नए फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 FE 5G को लॉन्च कर दिया है। अब इस फोन के आते ही इससे पहले आए Galaxy S24 FE 5G की कीमत में बड़ी कटौती हो गई है। अमेजन पर यह 25,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। जानें फोन कितने रुपये तक मिल सकता है सस्ता।

2/7

Samsung Galaxy S24 FE 5G पर बम्पर डिस्काउंट

सबसे पहले आपको बताते दें कि सैमसंग का यह फोन 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब अमेजन पर सीधे 25,500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 34,499 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज छूट भी दी जा रही है।

3/7

Samsung Galaxy S24 FE 5G पर इतने रुपये का बैंक डिस्काउंट

सैमसंग के इस फ्लैगशिप AI फोन को आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीद कर 1053 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके साथ ही 1,553 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।

4/7

इतने की एक्सचेंज छूट

सैमसंग के इस फोन को अमेजन से खरीदने पर आप 20,000 रुपये तक का और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं।

5/7

Galaxy S24 FE में डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Galaxy S24 FE में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पिक ब्राइटनेस है। यह फोन One UI 6.1 पर आधारित Android 14 के साथ आता है, और इसमें 7 साल तक सुरक्षा अपडेट और चर्चित फीचर्स जैसे Live Translate, Galaxy AI, Note Assist और Interpreter शामिल हैं। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.3 और USB-C शामिल हैं।

6/7

प्रोसेसर और AI फीचर्स

फोन में Exynos 2400e चिपसेट है जो Exynos 2400 का कोई आधारभूत छोटा संस्करण माना जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प आते हैं। इसके साथ ही, Samsung की Galaxy AI क्षमता जैसे Circle to Search, Live Translate और Instant Slow-mo जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

7/7

कैमरा

Galaxy S24 FE में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप है 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 10MP का कैमरा है, जो वीडियो कॉल व सेल्फी के लिए पर्याप्त है। AI-आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स इसके कैमरा अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।