Samsung और OPPO फोन की पहली सेल कल, कीमत ₹11999 से शुरू; मिलेगी 7000mAh तक बैटरी

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए खुशखबरी है। कल यानी 20 मार्च से भारत में Samsung Galaxy M17e 5G और OPPO K14 5G की बिक्री शुरू हो रही है। कितनी है कीमत और इनमें फोन्स में क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं...

Arpit SoniMar 19, 2026 05:06 pm IST
1/6

Samsung Galaxy M17e 5G: पहली सेल और कीमत

यह स्मार्टफोन 20 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेजन और सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट (6GB+128GB) की कीमत 15,499 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन - ब्लिट्ज ब्लू और वाइब वायलेट में लॉन्च किया गया है। ऑफर में फोन 11,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में मिलेगा।

2/6

Samsung Galaxy M17e 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो सैमसंग के एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8 पर चलता है। फोन छह ओएस अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.58-इंच की एचडी प्लस स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

3/6

Samsung Galaxy M17e 5G: कैमरा और बैटरी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा शामिल है। इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

4/6

Oppo K14 5G: पहली सेल और कीमत

यह फोन भारत में 20 मार्च से फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे तीन कलर्स - आइसी ब्लू, प्रिज्म वायलेट और प्रिज्म व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। भारत में ओप्पो K14 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। कंपनी एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

5/6

Oppo K14 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलरओएस 15 पर चलता है। इस फोन में 6.75-इंच का डिस्प्ले लगा है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है।

6/6

Oppo K14 5G: कैमरा और बैटरी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का AI प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम सेंसर लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में डुअल व्यू वीडियो मोड, एआई रीकंपोज, एआई परफेक्ट शॉट, एआई इरेजर 2.0, और एआई क्लैरिटी एन्हांसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 18.9 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 17.4 घंटे तक गूगल मैप्स नेविगेशन या 13 घंटे तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल टाइम दे सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सSamsung और OPPO फोन की पहली सेल कल, कीमत ₹11999 से शुरू; मिलेगी 7000mAh तक बैटरी