पहली सेल में धूम मचा ये धांसू 5G फोन, लिस्ट में 8000mAh बैटरी वाला मॉडल भी; देखें कीमत और खासियत

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन बता रहे हैं, जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते भारतीय बाजार में शुरू होने जा रही है। लिस्ट में 8000mAh बैटरी वाला सबसे पतला फोन भी शामिल है।

Arpit SoniFeb 15, 2026 12:06 pm IST
1/6

Samsung Galaxy F07e 5G: पहली सेल और कीमत

सैमसंग गैलेक्सी F07e 5G फोन 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों लेदर फिनिश के साथ आते हैं। इसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद यह 11,999 रुपये की शुरुआती पर मिलेगा।

2/6

Samsung Galaxy F07e 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर

इसमें 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8 पर चलता है। फोन 6 साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है। दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लगभग 6,23,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

3/6

Samsung Galaxy F07e 5G: कैमरा और बैटरी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज में दिनभर का बैकअप देती है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। 199 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है।

4/6

Tecno POVA Curve 2 5G: पहली सेल और कीमत

टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की पहली सेल 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये है। इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसे स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

5/6

Tecno Pova Curve 2 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.78-इंच का FHD कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन गिरने पर टूटेगा भी नहीं, क्योंकि यह SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है। प्रोसेसर को आर्म G610 MC2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन तीन साल तक अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।

6/6

Tecno Pova Curve 2 5G: कैमरा और बैटरी

फोन में 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेंसर है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा है। दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। इसकी मोटाई 7.42 एमएम और वजन 192 ग्राम है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बॉक्स में 45W का चार्जर साथ आता है। यह फोन फुल चार्ज में 16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 1133 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपहली सेल में धूम मचा ये धांसू 5G फोन, लिस्ट में 8000mAh बैटरी वाला मॉडल भी; देखें कीमत और खासियत