सबसे बड़ी छूट! Amazon की रिपब्लिक डे सेल में पहली बार ₹9500 तक सस्ते मिलेंगे iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air

इस साल की सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में iPhone 17 सीरीज के फोन्स को भारी डिस्काउंट पर बेचा जाएगा। जानिए कौन-से फोन पर कितनी बचत होगी।

Himani GuptaJan 13, 2026 11:33 am IST
1/7

Amazon Sale iPhone 17 Deals

Apple प्रेमियों के लिए अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 एक बड़ा मौका लेकर आई है। इस बार Amazon ने अपनी सेल में iPhone 17 Series के प्रमुख मॉडल iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro और iPhone Air को तगड़े डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध कराने वाली है। सेल 16 जनवरी से शुरू हो रही है और इस सेल में यूजर्स को बैंक ऑफर्स, इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन जैसे बेहतरीन ऑफर्स भी मिलेंगे।

2/7

iPhone 17 Pro Max ऑफर

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में iPhone 17 Pro Max एक प्रमुख डील के रूप में सामने आया है। आम तौर पर इस फोन की कीमत ₹1,49,900 के आसपास रहती है, लेकिन सेल के दौरान इसे ₹1,40,400 के डिस्काउंट-प्राइस टैग पर खरीदने का मौका मिलेगा। जिससे यूजर्स को 9500 रुपए की छूट मिल जाएगी।

3/7

iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro चिपसेट मिलता है। फोन में ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें शानदार फोटोग्राफी और प्रो-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग के फीचर्स शामिल हैं। सेल के दौरान फोन पर SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा Amazon पर कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे एडिशनल ऑफर भी उपलब्ध होंगे जिससे कुल बचत और बढ़ सकती है।

4/7

iPhone 17 Pro पर तगड़ी डील

Amazon सेल में iPhone 17 Pro भी बड़े डिस्काउंट के साथ आ रहा है। नेशनल रिटेल प्राइस ₹1,34,900 के मुकाबले इस मॉडल को ₹1,25,400 के सेल प्राइस पर उपलब्ध कराया जाएगा। यानी की आपको 9500 रुपए की छूट मिल जाएगी।

5/7

iPhone 17 Pro की खासियत

iPhone 17 Pro भी A19 Pro चिप से लैस है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग, 3D गेमिंग और हाई-एंड प्रोसेसिंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है। प्रो मॉडल में प्रो-ग्रेड कैमरा क्षमताएं मौजूद हैं, जिनमें उन्नत सेंसर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल हैं, जिससे low-light फोटोग्राफी और वीडियो क्वालिटी काफी शानदार रहती है।

6/7

iPhone Air पर बड़ी छूट

सेल में iPhone Air भी शामिल है, जो Apple के प्रीमियम और हल्के-फुल्के स्मार्टफोन सेक्शन में आता है। यह मॉडल आमतौर पर 99,000 रुपए के रिटेल प्राइस पर मिलता है, लेकिन Amazon Great Republic Day Sale 2026 के दौरान इसे 91,249 रुपए के डिस्काउंट-प्राइस में खरीदा जा सकता है। फोन को 7,751 रुपए का डिस्काउंट है।

7/7

iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone Air भी Apple के A19 Pro चिप का इस्तेमाल करता है। फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शूटिंग क्षमता रखता है। सेल के दौरान कार्ड-बेस्ड 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और संभावित कैशबैक के साथ खरीदारी और भी किफायती हो सकती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्ससबसे बड़ी छूट! Amazon की रिपब्लिक डे सेल में पहली बार ₹9500 तक सस्ते मिलेंगे iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air