
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। जियो ने अपने डेली 1GB डेटा वाले सभी प्लान्स को अब बंद कर दिया है। खास बात यह है कि जियो के इन प्लान्स की कीमत 250 रुपये से कम थी और ये प्लान्स बजट यूजर्स के लिए बेस्ट थे। ऐसे में ग्राहकों के लिए कम दाम में अच्छा प्लान चुनना पहले जितना आसान नहीं रहा।

2/6लेकिन अगर आप Jio यूजर हैं तो चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी के पास अभी भी 250 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान्स मौजूद हैं। इन प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सभी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन 2 किफायती प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

3/6यह प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें रोज ज्यादा डेटा चाहिए। इस प्लान में रोज़ाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है यानी प्लान में टोटल 28GB डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इसमें भी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस मुफ्त मिलता है।

4/6रिलायंस जियो का यह प्लान रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है यानी कुल 33GB डेटा प्लान में ऑफर किया जाता है। साथ ही 22 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान में भी यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud के बेनिफिट्स मिलते हैं।

5/6जियो का यह प्लान 28 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता था। इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा मिलता था। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी शामिल थी। इसके अतिरिक्त, इसमें भी Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता था।

6/6जियो ने 249 रुपये वाले प्लान के साथ 209 रुपये वाले प्लान को भी हटा दिया है। इस प्लान में यूजर्स को रोज़ाना 1GB डेटा और 100 SMS मिलते थे। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती थी। प्लान की वैलिडिटी 22 दिन है और इसमें कुल 22GB डेटा मिलता था। साथ ही, यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी दिया जाता था।
