Jio इन दो प्लान्स के साथ बिल्कुल मुफ्त में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा; लंबी वैलिडिटी और OTT का मजा भी

Jio अपने इन दो प्लान्स के साथ 20GB तक फ्री बोनस डेटा दे रहा है। इन दोनों प्लान्स की कीमत 900 रुपए से कम है। इन प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इन प्लान्स में बोनस डेटा होने से बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत कम होगी।

Himani GuptaJun 05, 2026 07:17 pm IST
1/6

Jio Users Get 20GB Free Data With These Two Prepaid Plans:

अगर आप Jio यूजर हैं और बार-बार डेटा खत्म होने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो जियो के इन दो प्लान्स के साथ आपको फ्री में एक्स्ट्रा डेटा मिल जाएगा। कम लोग जानते हैं कि रिलायंस जियो अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा बिल्कुल मुफ्त दे रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई रिचार्ज कराने या अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, इन प्लान्स के साथ लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलता है।

2/6

जानें इन दोनों प्लान्स की कीमत

आइए जानते हैं Jio के उन दो खास प्लान्स के बारे में, जिनमें कंपनी ग्राहकों को 20GB बोनस डेटा दे रही है। इनमें से सबसे किफायती प्लान की कीमत 749 रुपए है वहीं दूसरा प्लान का प्राइस 899 रुपए है। इन प्लान्स में यूजर्स को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

3/6

Jio के 749 रुपए वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे

Jio का 749 रुपए वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं। इस प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसके दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ भी मिलता है।

4/6

749 रुपए में 164GB डेटा का फायदा

डेटा की बात करें तो 72 दिनों में यूजर्स को कुल 144GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी इस प्लान के साथ 20GB अतिरिक्त बोनस डेटा भी दे रही है। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को 164GB डेटा का फायदा मिलता है, जिससे बार-बार डेटा खत्म होने की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है।

5/6

Jio के 899 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Jio के 899 रुपए वाला प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

6/6

899 रुपए मिलेगा टोटल इतने GB डेटा

डेटा की बात करें तो रोज 2GB के हिसाब से यूजर्स को 90 दिनों में कुल 180GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि Jio इस प्लान के साथ 20GB अतिरिक्त बोनस डेटा भी दे रहा है। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को 200GB डेटा का फायदा मिलता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सJio इन दो प्लान्स के साथ बिल्कुल मुफ्त में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा; लंबी वैलिडिटी और OTT का मजा भी