1/6टैबलेट भारत में 12 जनवरी को Amazon और शाओमी ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे सिल्वर और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi-ओनली वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है। Wi-Fi + 5G कनेक्टिविटी वाले इसी कॉन्फिगरेशन की कीमत 25,999 रुपये है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Wi-Fi + 5G कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी एक्सिस बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

Redmi Pad 2 Pro 5G टैब HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। यह पांच साल ओएस अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1-इंच का 2.5K (2560x1600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 249 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 360 हर्ट्ज तक का टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डोल्बी विजन, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

Redmi Pad 2 Pro 5G में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 2.7 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस चिपसेट में एक प्राइम कोर, तीन परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर हैं। इस टैबलेट में एड्रेनो 810 जीपीयू, 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी है।

Redmi Pad 2 Pro 5G में पीछे की तरफ f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल (f/2.28) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है। यह 60fps तक 1080p रिजॉल्यूशन के वीडियो शूट कर सकता है।

Redmi Pad 2 Pro 5G में 12,000mAh की बैटरी है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 7.5 एमएम मोटा है और 610 ग्राम वजनी है। टैब में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हैं।
