Hindi Newsफोटोगैजेट्स108MP कैमरा वाले Redmi Note 15 की पहली सेल कल; ₹19999 में मिलेगा फोन

108MP कैमरा वाले Redmi Note 15 की पहली सेल कल; ₹19999 में मिलेगा फोन

Redmi Note 15 5G को कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है और कल (9 जनवरी) से यह फोन पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 108MP कैमरे वाले इस धांसू फोन की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से भी कम है। जानिए फोन के बारे में सबकुछ...

Arpit SoniJan 08, 2026 04:41 pm IST
1/6

इतनी है कीमत

भारत में Redmi Note 15 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह 256GB स्टोरेज में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। हालांकि, इस कीमत में 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। ग्राहक Axis, ICICI बैंक और SBI कार्ड ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन के साथ रेडमी मुफ्त में दो महीने का यूट्यूब प्रीमियम, तीन महीने का स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड और छह महीने का गूगल वन एक्सेस भी दे रहा है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

2/6

6 साल तक मिलेंगे अपडेट

फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। यह चार साल के ओएस अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। ब्रांड का दावा है कि इसे जल्द ही Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 का OTA अपडेट भी मिलेगा। फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

3/6

डिस्प्ले भी दमदार

Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच (1080x2392 पिक्सेल) एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

4/6

फोन में पावरफुल कैमरा भी

कैमरे की बात करें तो, Redmi Note 15 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 108-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 20-मेगापिक्सेल कैमरा है। रियर कैमरे 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p 30fps तक सीमित है।

5/6

बैटरी

इस फोन में 5520mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फुल चार्ज में फोन 38 घंटे तक चल सकता है।

6/6

अन्य खास फीचर्स

फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसमें AI फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का वजन 178 ग्राम और मोटाई 7.35 एमएम है। फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी हैं। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं।