
Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे 'King of power & Style' टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर फोन ऑरेंज कलर में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

2/5ब्रांड के अनुसार, अपकमिंग फोन में कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स होंगे, जिसमें "सबसे बड़ा और सबसे स्मूद" डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में शाओमी हाइपरआईलैंड मिलेगा, जो नोटिफिकेशन के हिसाब से साइज बड़ा-छोटा करेगा।

3/5यह भी बताया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर होगा, हालांकि इसका मेक और वेरिएंट अभी तक कंफर्म नहीं किया है। दावा है कि यह 6,300mAh की बैटरी के साथ सबसे तेज प्रोसेसर मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G, Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा। इसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें गूगल का 'Circle to Search' और एक इन-बिल्ट Gemini वॉयस असिस्टेंट शामिल है।

4/5फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में 32-मेगापिक्सेल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में फ्रंट कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा। कंपनी ने सेल्फी कैमरे की डिटेल नहीं बताई है।

5/5अपकमिंग रेडमी फोन में 6,300mAh की बैटरी होगी। दावा है कि यह 6.9-इंच डिस्प्ले वाले फोन में सबसे बड़ी बैटरी होगी।
