1/6फोन 6,000mAh बैटरी पैक करेगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 'कई दिनों तक चलेगी'। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि बैटरी 1,000 चार्ज साइकिल के बाद 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर काम करेगी। दावा है कि इसमें 329 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

अमेजन पर कंपनी ने टीज कर दिया है कि रेडमी 15C 5G फोन भारत में तीन कलर्स - डस्क पर्पल, मूनलाइट ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में आएगा।

यह कंफर्म हो गया है कि इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक होगा और इसे TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, जो "पूरे दिन आंखों को आराम" देगा।

फोन में MediaTek 6300 चिपसेट होगा। लेकिन, यह पिछले साल के Android 15-बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 के साथ आएगा। फोन में AI-पावर्ड टूल्स का एक सेट भी होगा, जिसमें Circle to Search भी शामिल है।

यह भी कंफर्म हो गया है कि Redmi 15C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा।

फोन की सटीक कीमत तो लॉन्च के बाद ही सामने आएगी, लेकिन एक लीक के अनुसार, फोन के बेस वेरिएंट 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 12,499 रुपये होगी। वहीं, इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 बताई गई है।
