
फोन भारत में 24 फरवरी को फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी P4 लाइट बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 है। कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये का कूपन दे रही है।

2/6फोन Android 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलता है। इसमें 6.74-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है, पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक है, टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज तक है। फोन की बॉडी भी मजबूत है और इसका स्ट्रक्चर एल्युमिनियम से बना है। इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं और झटका झेल लेगा। फोन में यूनिसॉक T7250 चिपसेट है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 13MP का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है। फोन में 6300mAh की बैटरी है।

3/6फोन की पहली सेल 25 फरवरी से शुरू होगी। इसे Flipkart के अलावा इंफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसे तीन कलर्स - लुनार टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन में लॉन्च किया है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ICICI और SBI बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 2000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, या एक्सचेंज पर 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। ऑफर के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी।

4/6इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस है, जिसका AnTuTu स्कोर 7,50,000 से ज्यादा है। यह 7.2 एमएम थिकनेस के साथ सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। फोन में 6500mAh की बैटरी है। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है। फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। यह फोन तीन बड़े Android अपडेट (XOS 19 तक) और 5 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।

5/6यह स्मार्टफोन भारत में 27 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन दो कलर्स - इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट में आता है। इसके एकमात्र 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी कस्टमर्स को स्मार्टफोन के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग भी दे रही है।

6/6फोन एंड्रॉयड 15 गो पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन ब्लोटवेयर या विज्ञापनों के साथ नहीं आता है और यूजर को "क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस" प्रदान करता है। फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है जो 90 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है और इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें यूनिसोक SC9863A चिपसेट है। फोन में 13MP का मेन रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है। फोन में 5000mAh बैटरी है।
