तुरंत बातें ट्रांसलेट करेगा Realme Buds T500 Pro ईयरबड्स, 56 घंटे चलेगी बैटरी, कल हो होगा लॉन्च

Realme Buds T500 Pro कल (16 अप्रैल) भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इसमें कैंडी बॉक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन है। यह तीन कलर ऑप्शन्स - लेमन कोला, ऑरेंज मिंट और चॉकलेट में उपलब्ध होगा। यह रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध होगा

Arpit SoniApr 15, 2026 08:33 pm IST
1/6

ऑडियो ड्राइवर्स और कोडेक

ये ईयरबड्स 12.4mm Hi-Res ऑडियो ड्राइवर्स से लैस हैं और हाई-फिडेलिटी साउंड ट्रांसमिशन के लिए LHDC 5.0 प्रोटोकॉल को सपोर्ट करते हैं। इनमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायाफ्राम का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें बेहतर बेस व ज्यादा वाइड साउंडस्टेज देने के लिए डिजाइन किया गया है।इसमें कई EQ मोड्स भी शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपनी सुनने की प्रोफाइल को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

2/6

एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC)

यह ईयरबड्स 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं, जिसे शोर वाले माहौल में भी साफ आवाज आएगी। इसके अलावा, क्लियर कॉल क्वालिटी के लिए ईयरबड्स में 6-माइक सिस्टम है। यह ईयरबड्स रियल-टाइम AI नॉइज कैंसिलेशन एल्गोरिदम के साथ मिलकर अलग-अलग माहौल में यूजर की आवाज को अलग करता है।

3/6

लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग भी

रियलमी बड्स T500 प्रो की बैटरी लाइफ के बारे में दावा किया गया है कि यह चार्जिंग केस के साथ कुल 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। कहा गया है कि अकेले ईयरबड्स AAC का इस्तेमाल करते हुए ANC बंद होने पर 13.5 घंटे तक का प्लेबैक और ANC चालू होने पर आठ घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। LHDC के साथ, ANC के बिना यह नौ घंटे तक और ANC के साथ 5.5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। यह भी कहा गया है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी लगी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। USB Type-C पोर्ट के जरिए ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 1 घंटा और केस को चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं।

4/6

एक साथ तीन डिवाइस में करेगा काम

कनेक्टिविटी के लिए, ईयरबड्स ब्लूटूथ वर्जन 6.1 का सपोर्ट करता है और इसमें एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट होने की सुविधा मिलती है। कंपनी का कहना है कि यूजर आसानी से अलग-अलग डिवाइस की बीच स्विच कर सकते हैं। इसमें गेमिंग और वीडियो देखने के लिए 45ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड भी है, इस मोड को वीडियो देखते समय या गेम खेलते समय ऑडियो में होने वाली देरी (lag) को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

5/6

ईयरबड्स में तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन भी

रियलमी बड्स T500 प्रो के अन्य फीचर्स में 5,000Hz बैंडविड्थ के साथ 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन शामिल है, जो एक रियल-टाइम AI-बेस्ड एडाप्टिव सिस्टम से पावर्ड है। यह सिस्टम कान की बनावट और आस-पास के माहौल के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेता है। ईयरबड्स में कॉल्स के लिए छह-माइक्रोफोन सेटअप है और

6/6

रियल-टाइम ट्रांसलेशन

ईयरबड्स लाइव ट्रांसलेशन का भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें टू-वे और फेस-टू-फेस मोड शामिल हैं, जिसे लाइव बातचीत के दौरान भाषा की बाधाओं को कम करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। एडिशनल फीचर्स में एम्बिएंट साउंडस्केप्स के साथ MindFlow मोड और 'Find My Earbuds' सपोर्ट शामिल हैं। इन ईयरबड्स के साथ एक लैनयार्ड (डोरी) भी आता है, जिससे इन्हें साथ ले जाना और भी आसान हो जाता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सतुरंत बातें ट्रांसलेट करेगा Realme Buds T500 Pro ईयरबड्स, 56 घंटे चलेगी बैटरी, कल हो होगा लॉन्च