
दिवाली पर नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Realme की नई सेल आपको यह मौका दे रही। रियलमी अपनी Real Wali Diwali Sale 2026 के तहत स्मार्टफोन और ईयरबड्स पर कई तरह के ऑफर पेश किए हैं। कंपनी के ऑफर्स में Realme P4 Power, P4x, P4 Lite, P4s और P4 जैसे फोन शामिल हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में भी रियलमी के फोन बम्पर डिस्काउंट पर बेचे जा रहे हैं।

2/7Realme ने स्मार्टफोन के साथ ईयरबड्स खरीदने के लिए खास बंडल ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत Realme P4s 5G के साथ Buds T200 Lite, P4 Lite 4G के साथ Buds Wireless 5 Lite और Narzo 100 Lite 5G के साथ फ्री Buds T200x मिल रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन में करीब 500 करोड़ रुपये के ऑफर्स की घोषणा की है। आइए जानते हैं किस Realme फोन पर कितनी छूट मिल रही है और कौन-सा ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

3/7Realme P4 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 32,999 रुपये है। Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान इस वेरिएंट पर 3,000 रुपये का प्राइस कट और 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया गया था। इसके बाद इसकी कीमत 27,999 रुपये हो जाती है ध्यान दें कि यह कीमत बैंक ऑफर के बाद है।

4/7अगर आपका बजट कम है और आपको 5G की जरूरत नहीं है तो Realme P4 Lite 4G पर भी नजर डाल सकते हैं। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट अभी फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपए में बेचा जा रहा है। बता दें कि यही वैरिएंट रियलमी.इन पर 16,499 रुपए में बेचा जा रहा है।

5/7Realme P4s 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, Realme Buds T200 Lite की लिस्टेड कीमत 1,999 रुपये है। दोनों को Realme के फेस्टिव बंडल ऑफर में 31,198 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन के साथ ईयरबड्स फ्री दिए जा रहे हैं। क्योंकि दोनों की कीमत मिलाएं तो यह 36,998 रुपए होती है जिससे 5800 रुपए की बचत भी हो सकेगी।

6/7Realme P4 Lite 4G के शुरुआती वैरिएंट की कीमत कंपनी की खुद की वेबसाइट पर 16,499 रुपये है। वहीं, Realme Buds Wireless 5 Lite की लिस्टेड कीमत 1,999 रुपये है। कंपनी के बंडल ऑफर में दोनों प्रोडक्ट 14,198 रुपये में मिल रहे हैं। जिससे साफ है कि इस फोन के साथ बड्स फ्री मिल रहे हैं।

7/7Realme P4x खरीदने वालों को भी सेल में फायदा मिल सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट सेल में 23,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी। इस फोन की कीमत 27,999 रुपए है यानी आपको 4000 रुपए की सीधी छूट मिल रही है।
