Hindi Newsफोटोगैजेट्स500 रुपये से कम में 84 दिन तक वैलिडिटी, 144GB तक डेटा, पैसा वसूल हैं ये 6 प्लान

500 रुपये से कम में 84 दिन तक वैलिडिटी, 144GB तक डेटा, पैसा वसूल हैं ये 6 प्लान

BSNL और Vi के पास अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स हैं। आज हम आपको इन कंपनियों के ऐसे प्लान्स बता रहे हैं, जो 500 रुपये से कम में 84 दिनों तक की लंबी वैलिडिटी प्रदान करते हैं। लिस्ट में 500 रुपये से कम का 72 दिन चलने वाला प्लान भी है, जिसमें कुल 144GB डेटा मिलता है। देखें लिस्ट

Arpit SoniNov 02, 2025 10:38 am IST
1/6

1. BSNL का 347 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी देश का एकलौता प्लान है, जो 500 रुपये से कम में 50 दिनों की वैलिडिटी प्रदान कर रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यानी इस प्लान में ग्राहकों को कुल 100GB डेटा मिलेगा।

2/6

2. BSNL का 485 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान पूरे 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह देश का एकलौता प्लान है, जो 500 रुपये से कम में 72 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यानी इस प्लान में ग्राहकों को कुल 144GB डेटा मिलेगा।

3/6

3. Vi का 369 रुपये का प्लान

यह प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी वाला 369 रुपये का सस्ता प्लान भी है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 600 एसएमएस और एकमुश्त 4GB डेटा मिलता है। अगर आपको डेटा की नहीं बल्कि लंबी वैलिडिटी की जरूरत है, तो इस प्लान पर विचार किया जा सकता है।

4/6

4. Vi का 470 रुपये का प्लान

यह वीआई का वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है। यह उन लोगों के लिए है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स और कुल 900 एसएमएस मिलते हैं।

5/6

5. Vi का 479 रुपये का प्लान

यह प्लान 48 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 एसएमएस के साथ डेली 1GB डेटा मिलता है। यानी इसे प्लान में ग्राहकों को कुल 48GB डेटा मिलेगा।

6/6

6. Vi का 509 रुपये का प्लान

आप आपको डेटा नहीं बल्कि लंबी वैलिडिटी चाहिए तो इस प्लान पर भी विचार किया जा सकता है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें केवल एकमुश्त 6GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और 1000 एसएमएस भी मिलते हैं।