
Realme P4R 5G भारत में 17 जून, दोपहर 12PM बजे से Flipkart और Realme India की वेबसाइट से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसे टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में ऑफर्स के तहत, खरीदार 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह ऑफर सिर्फ 12 घंटे के लिए ही वैलिड है।

2/6Realme P4R 5G में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच का एचडी प्लस एलसीडी पैनल है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 8000mAh की बैटरी दी है, जो 45W सुपवूक फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूकेबिलिटी बिल्ड के साथ आता है।

3/6नया POVA 8 5G फोन 18 जून से भारत में Flipkart के जरिए खरीदाने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसकी कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। यह 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

4/6POVA 8 5G में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर से लैस है। इसमें डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी शामिल हैं। फोन में 50-मेगापिक्सेल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में 8000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 1200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन MIL-STD-810H रेटेड बिल्ड और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

5/6कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर टीजर शेयर करके फोन की अगली सेल डेट की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि फोन 16 जून दोपहर 12PM बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टीजर के अनुसार, फोन का 6GB+128GB वेरिएंट 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसे कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक जैसे ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा।

6/6नए HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है (चार्जर बॉक्स में साथ मिलता है)। इसमें 6.7-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में AI-बेस्ड रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
