Poco C85x 5G की सेल शुरू, 6300mAh बैटरी वाला सस्ता फोन; खुश कर देगी कीमत

Poco C85x 5G की पहली सेल आज (14 मार्च) से शुरू हो गई है। सेल में फोन 11,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि 6,300mAh बैटरी वाला सबसे किफायती 5G फोन है। कंपनी इस तीन कलर और दो कॉम्फिगरेशन में लॉन्च किया है। चलिए बताते हैं सबकुछ...

Arpit SoniMar 14, 2026 12:05 pm IST
1/5

कीमत और कलर ऑप्शन

भारत में Poco C85x 5G की कीमत बेस 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये है। यह आज (14 मार्च) दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

2/5

बड़ा और स्मूद डिस्प्ले 

इस फोन में 6.9-इंच का एचडी प्लस AdaptiveSync डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, और TUV राइनलैंड सर्कैडियन फ्रेंडली, लो ब्लू लाइट, और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिलते हैं।

3/5

प्रोसेसर और हैवी रैम

Poco C85x 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T8300 चिपसेट लगा है, जो 2.2 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस फोन में माली G57 जीपीयू, स्टैंडर्ड 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

4/5

दमदार फोटोग्राफी सेटअप

Poco C85x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा 32-मेगापिक्सेल का है और इसमें 10x तक डिजिटल जूम की सुविधा मिलती है। इसके पीछे एक और सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा भी दिया गया है।

5/5

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी 

Poco C85x 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 दिनों तक का बैटरी बैकअप देगा। इसके अलावा, यह 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सPoco C85x 5G की सेल शुरू, 6300mAh बैटरी वाला सस्ता फोन; खुश कर देगी कीमत