
भारत में Poco C85 5G की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, ग्राहक इन्हें क्रमशः 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये की डिस्काउंटेड कीमतों पर खरीद सकते हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह 16 दिसंबर को Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

2/7इसमें 6.9-इंच का एचडी प्लसल (720x1600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन हैं।

3/7फोन ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और माली-G57 MC2 जीपीयू से लैस है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है।

4/7Poco C85 5G HyperOS 2.2 पर चलता है, जो पिछले साल के Android 15 पर आधारित है। नया फोन दो एंड्रॉयड अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

5/7कैमरे की बात करें तो, Poco C85 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) प्राइमरी शूटर और एक QVGA कैमरा शामिल है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सेल (f/2.0) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।

6/7Poco C85 5G में 6000mAh की बैटरी है, जिसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

7/7211 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 173.16x81.07x7.9 एमएम है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
