
अगर आपके Aadhaar में पता, मोबाइल नंबर या नाम अपडेट करवाना है तो अब आपको लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है जिसके जरिए ये सभी काम घर बैठे किए जा सकते हैं। यही वजह है कि Aadhaar App को एक महीने से भी कम में 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। आइए आपको यहां बताते हैं इस ऐप के फायदे और डिटेल अपडेट का प्रोसेस:

2/7नए Aadhaar App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं है। ऐप में आपका डिजिटल Aadhaar सुरक्षित तरीके से सेव रहता है। जरूरत पड़ने पर आप QR कोड दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकते हैं। इससे कार्ड खोने या खराब होने की चिंता खत्म हो जाती है। अगर आपका Aadhaar कार्ड खो गया है या आपको तुरंत उसकी जरूरत है, तो ऐप के जरिए आप कुछ ही मिनटों में e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

3/7अगर आपने घर बदला है या Aadhaar में पुराना पता दर्ज है, तो ऐसे करें अपडेट: Step 1: सबसे पहले नया Aadhaar App खोलें और लॉगिन करें (OTP के जरिए)। होम स्क्रीन पर “Update Aadhaar” या “Address Update” का विकल्प चुनें। Step 2: नया पता सही-सही भरें। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट (जैसे बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, रेंट एग्रीमेंट आदि) की साफ फोटो अपलोड करें। Step 3: जानकारी चेक करके सबमिट कर दें। आपको एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। कुछ दिनों में वेरिफिकेशन के बाद आपका नया पता अपडेट हो जाता है।

4/7Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि सभी OTP उसी पर आते हैं। 1. ऐप में लॉगिन करें और “Mobile Number Update” ऑप्शन चुनें। नजदीकी Aadhaar Enrollment/Update Center की जानकारी देखें। 2. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं (अगर सुविधा उपलब्ध हो)। सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं। 3. अपडेट की रसीद लें और URN नंबर से स्टेटस ट्रैक करें। कुछ दिनों में आपका नया मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक हो जाएगा।

5/7अगर आपके नाम की स्पेलिंग गलत है या शादी के बाद सरनेम बदलना है, तो ऐप के जरिए आवेदन किया जा सकता है। Aadhaar App में लॉगिन करें। “Name Update/Correction” विकल्प चुनें। सही नाम दर्ज करें (जैसा आपके वैध डॉक्यूमेंट में है)। पहचान प्रमाण (जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की कॉपी अपलोड करें। जानकारी कन्फर्म करके सबमिट करें। SRN नंबर से अपडेट का स्टेटस ट्रैक करें। वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम अपडेट हो जाता है और आप नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

6/7ऐप खोलें और लॉगिन करें। इसके बाद “Download Aadhaar” ऑप्शन चुनें। अब OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद e-Aadhaar PDF डाउनलोड करें। इस डिजिटल कॉपी को जरूरत पड़ने पर कहीं भी दिखाया जा सकता है।

7/7हमेशा ऑफिशियल Aadhaar App ही डाउनलोड करें। OTP किसी के साथ शेयर न करें। डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय साफ और वैध प्रमाण ही दें। अपडेट का स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहें।
