
वनप्लस ने अपनी OnePlus Summer Sale में कंपनी फोन पर तगड़े ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। यह सेल 9 मई से शुरू हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों को OnePlus 13 Series, OnePlus 15 Series और Nord लाइनअप के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट मिलेगी। साथ ही कंपनी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे महंगे डिवाइसेस खरीदना आसान हो जाएगा। इस सेल में फोन्स पर 12,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

2/7OnePlus 15 इस सेल का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें बड़ी 7300mAh बैटरी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन वनप्लस की समर सेल में OnePlus 15 फोन 73,999 रुपए के इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है, जिसमें 4,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। साथ ही, यूजर्स को 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

3/7OnePlus 15R में Snapdragon® 8 Gen 5 Mobile Platform मिलता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है, यानी यह फोन पानी, धूल और एक्सट्रीम कंडीशन से भी सुरक्षित रहता है। यह फोन समर सेल 50,999 रुपए में बेचा जा रहा है इस पर 4000 रुपए की छूट है, जिसमें बैंक ऑफर्स और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI शामिल है।

4/7OnePlus 13 सबसे लोकप्रिय फ्लैगशिप फोन्स में गिना जाता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी देता है। यह फोन सेल में 12,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 57,999 रुपए की इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है, जिसमें बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर्स शामिल हैं।

5/7OnePlus 13R फोन समर सेल में 37,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाता है। बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन के साथ यह फोन और भी किफायती हो जाता है।

6/7OnePlus 13s में भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आती। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने में काफी आसान बनाता है। यह फोन वनप्लस की समर सेल 46,999 रुपए की इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है। इस फोन पर 8000 रुपए की छूट दी जा रही है।

7/7OnePlus Nord 6 इस लिस्ट का लेटेस्ट और सबसे अलग फोन है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट करता है। इसमें 165 FPS गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। सबसे खास इसकी 9000mAh SiCarbon बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है। यह फोन सेल के दौरान 36,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जिसमें 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर्स शामिल हैं।
