
OnePlus का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन इस समय Zepto पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। OnePlus 13R पर 10,000 रुपए से ज्यादा की सीधी छूट दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। अगर आप नया दमदार स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

2/7OnePlus का यह पावरफुल स्मार्टफोन 42,999 रुपए में लॉन्च किया आया था, लेकिन अभी कंपनी यह फोन 10,000 रुपए की सीधी छूट के बाद 32,999 रुपए में क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म Zepto पर बेचा जा रहा है। अगर आप फोन को zepto से आर्डर करते हैं तो 15-20 मिनट में ही फोन आपके घर पर डिलीवर हो जायेगा।

3/7इतना ही नहीं, इस फोन को HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड और अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 5% की इंस्टेंट छूट पर ख़रीदा जा सकता है। जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो जाती है। इसके अलावा कई सारे डेबिट कार्ड से भी आपको बैंक छूट मिल जाएगी, जिससे डील आकर्षक बन जाती है।

4/7OnePlus 13R को कंपनी ने दमदार हार्डवेयर और स्मूद सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं रहती।

5/7बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक आराम से चलती है। इसके साथ 55W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

6/7फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13R में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। यह सेटअप 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों शानदार आते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है

7/7डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का ProXDR AMOLED स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन HDR सपोर्ट के साथ क्लियर और ब्राइट विजुअल्स देती है। इसके अलावा इसमें Glove Mode और Aqua Touch 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग कंडीशन में भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।
